तस्वीरों के जरिये देखिए, कैसे घूंघट की आड़ में भी लोकतंत्र के लिए घर से निकला वोटर
Lok Sabha Election 2019 लोकसभा चुनाव-2019 के तहत प्रथम चरण का मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से जारी है।
नोएडा, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के तहत प्रथम चरण का मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में 18 साल से लेकर 90 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपनी आहूति डाल रहे हैं।
इसमें आधी आबादी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। खासकर ग्रामीण महिलाएं जोश-ओ-खरोश के साथ मतदान कर रही हैं और सेल्फी भी ले रही हैं।
बृहस्पतिवार के दिन महिला मतदाता पुरुषों की तुलना में ज्यादा उत्साहित नजर आईं और उन्होंने बढ़चढ़कर न केवल मतदान किया, बल्कि मौका मिला तो सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।
यहां पर बता दें कि गौतमबुद्धनगर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2241234 है, तो इऩमें पुरुष मतदाता और 1232531 महिला मतदाता 1008475 हैं।