Move to Jagran APP

लाइफस्टाइल: रेनबो लुक का बढ़ा क्रेज, बालों पर भी खिल रहे इंद्रधनुष के रंग

लोग कलर ही नहीं करवा रहे हैं, बल्कि बालों पर एक साथ कई रंगों के साथ प्रयोग भी कर रहे हैं। इन दिनों यही देखने को मिल रहा है। हेयर कलर में लोग यूनीकॉर्न या इंद्रधनुषी रंग करवा रहे हैं।

By Edited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 10:43 AM (IST)
लाइफस्टाइल: रेनबो लुक का बढ़ा क्रेज, बालों पर भी खिल रहे इंद्रधनुष के रंग
लाइफस्टाइल: रेनबो लुक का बढ़ा क्रेज, बालों पर भी खिल रहे इंद्रधनुष के रंग

गुरुग्राम (प्रियंका दुबे मेहता)। हेयर कलर को लेकर लोगों का नजरिया तेजी से बदल रहा है। पहले लोग बालों पर रंग करवाने में हिचकिचाते थे। केवल सफेद बालों को छुपाने के लिए ही कलर करते थे। लेकिन अब यह मेनस्ट्रीम ब्यूटी ट्रेंड बन गया है। लोग कलर ही नहीं करवा रहे हैं, बल्कि बालों पर एक साथ कई रंगों के साथ प्रयोग भी कर रहे हैं। इन दिनों यही देखने को मिल रहा है। हेयर कलर में लोग यूनीकॉर्न या इंद्रधनुषी रंग करवा रहे हैं।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर छाए फैशन के यह 'रंग' सोशल मीडिया पर फैशन के अनेकों रंग बिखर रहे हैं, लेकिन ब्यूटी ट्रेंड में इन दिनों इंद्रधनुष के रंगों का जादू छाया हुआ है। ब्यूटी एंड हेयर एक्सपर्ट रोशनी दत्त के मुताबिक बालों पर सिंगल रंग का ट्रेंड धीरे धीरे जा रहा है। अब लोग एक से अधिक रंगों से बालों को सजाया जा रहा है।

मल्टीकलर या यूनीकॉर्न रंग करवाने की मांग बढ़ रही है, क्योंकि यह ट्रेंड सोशल मीडिया से शुरू हुआ है। ऐसे में लोगों में इसकी मांग बढ़ी है। बालों के साथ आंखों पर भी इंद्रधनुष का प्रभाव बालों के साथ साथ इंद्रधनुष के रंग आंखों पर भी उतर रहे हैं। इन दिनों लोग बालों के साथ साथ आइब्रो और आइलैशेज पर भी इंद्रधनुष के रंग किए जा रहे हैं। इसमें आई लैशेज पर पतली पतली परतों में सात रंग लगाए जा रहे हैं। इन्हें रेनबो आइज का नाम दिया जा रहा है। इतना ही नहीं लोग पूरा रेनबो लुक पाने के लिए नाखूनों को भी इन्हीं रंगों का टच दे रहे हैं।

रेनबो लुक इन दिनों काफी इन है। इस लुक के लिए नवयुवतियों में ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। इन दिनों पार्टियों में इसी तरह के रंग देखने को मिल रहा है। बालों के साथ नेल्स और आइब्रो, आइलैशेज पर भी इन्हीं रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। - पिया अरोड़ा, ब्यूटी एक्सपर्ट, दिल्ली

यूनीकॉर्न रंग तो ब्यूटी से लेकर इंटीरियर तक के क्षेत्र में छाए हुए हैं। इन दिनों बालों और आंखों पर इन रंगों को प्रभाव देखने को मिल रहा है। बालों व आंखों पर इस तरह के रंगों का प्रयोग बेहद सावधानी से करना होता है। ऐसे में बिना किसी एक्सपर्ट की राय से ऐसा करवाने से परेशानी भी आ सकती है। आने वाले मौसम में यह ट्रेंड काफी हिट रहने वाला है। - ऋतु मदान, ब्यूटी एक्सपर्ट, गुरुग्राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.