Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: हवा ने बढ़ाई ठिठुरन तो धूप ने दी राहत, जानें- मौसम का ताजा हाल

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवा के साथ पहाड़ों की ठंडक तो आ ही रही है अभी एक दो दिन हवा की रफ्तार भी अच्छी रहेगी। लिहाजा तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन भी बढ़ेगी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 08:09 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:13 AM (IST)
Delhi Weather Update: हवा ने बढ़ाई ठिठुरन तो धूप ने दी राहत, जानें- मौसम का ताजा हाल
गुनगुनी धूप खिल गई, जिससे काफी राहत मिली।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो।  दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलने की वजह से ठिठुरन बरकरार है। सुबह से ही मौसम साफ है। धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवा के असर दिल्ली में फिर से ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि दिन के समय धूप से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम हालत खराब हो रही है। हवा की रफ्तार बढ़ने से अभी सर्दी और बढ़ेगी। सप्ताह भर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। बुधवार को यूं तो आसमान साफ रहा। लेकिन हवा सुबह से तेज थी। हवा में ठंडक होने के कारण यह शरीर में ठिठुरन भी पैदा कर रही थी। हालांकि सूरज निकलने एवं दिन चढ़ने के बाद गुनगुनी धूप खिल गई, जो दिन भर खिली रही। इससे दिल्ली वासियों कों काफी राहत मिली। हालांकि शाम होते- होते ठंडक वापस बढ़ गई।

loksabha election banner

 मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 63 से 100 फीसद रहा। पालम सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 दिन में 15 से 20 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा होगा। दिन में 15 से 20 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 एवं 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवा के साथ पहाड़ों की ठंडक तो आ ही रही है, अभी एक दो दिन हवा की रफ्तार भी अच्छी रहेगी। लिहाजा, तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन भी बढ़ेगी। सप्ताह भर में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक आ जाने के आसार हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.