शादीशुदा प्रेमिका की अजब कहानी, पति ने निकाला तो पहुंच गई प्रेमी के पास; फिर क्या हुआ पढ़ें खबर
पति को पत्नी के प्रेम प्रसंग के संबंध में जानकारी मिली तो पति ने उसे घर से निकाल दिया। वह अपने प्रेमी के घर पहुंची तो प्रेमी की पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया।
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर, जेएनएन। जनपद बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिलने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। पति द्वारा घर से निकाले जाने पर पीड़िता अपनी प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी की पत्नी ने उसे अपने घर में आने देने से इनकार दिया। महिला ने गांव के गण मान्य लोगों की पंचायत कर न्याय दिलाने की मांग की है।
रविवार सुबह सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची महिला ने बताया कि उसका जनपद बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से विवाह हुआ था। विवाह से पहले उसका सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की शादी होने के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा। समय-समय पर दोनों एक दूसरे से मिलते रहे।
महिला ने बताया कि चार दिन पूर्व उसके पति को उसके प्रेम प्रसंग के संबंध में जानकारी हो गई। इसके बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। वह अपने प्रेमी के घर पहुंची तो प्रेमी की पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। उसने प्रेमी और पति दोनों के घर के दरवाजे बंद होने पर गांव के गण मान्य लोगों की पंचायत बुला ली।
लगभग छह घंटे चली पंचायत में दोनों पक्षों को सुना गया, परंतु कोई फैसला नहीं हो पाया। सिंभावली पुलिस इस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।