Move to Jagran APP

Kisan Tractor Rally: दिल्ली की ओर बढ़े किसान, धरनास्थल पर भी डटे

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए किसान गांवों से भी धरना स्थल की ओर कूच करने लगे थे। कई मार्गो पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार लग गई। दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों के एक काफिले ने सिंघु बार्डर पर लगे बेरिकेट तोड़ दिए और दिल्ली की ओर बढ़ गए।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 02:39 PM (IST)
Kisan Tractor Rally: दिल्ली की ओर बढ़े किसान, धरनास्थल पर भी डटे
पुलिस ने बेरिकेट्स हटाए तो किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर बढ़े।

जागरण संवाददाता, दिल्ली/सोनीपत। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए किसान गांवों से भी धरना स्थल की ओर कूच करने लगे थे। कई मार्गो पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार लग गई। दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों के एक काफिले ने सिंघु बार्डर पर लगे बेरिकेट तोड़ दिए और दिल्ली की ओर बढ़ गए।

prime article banner

वही, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहा काफिला पुलिस की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार करता रहा। पुलिस ने बेरिकेट्स हटाए तो किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर बढ़े। कुल मिलाकर ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण रही।

कृषि बिल को रद करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड करने का ऐलान किया था। जिसकी तैयारी में किसान कई दिन से जुटे थे। बकायदा इसकी रिहर्सल भी किसानों ने की थी। किसान संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से परेड निकलने की बात कही थी और इसके लिए मंजूरी भी मांगी थी। वही एक धड़े की ओर से अपने मुताबिक तय किए रूट पर परेड की चेतावनी दी थी। जिसके चलते बार्डर पर सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए थे।

बावजूद करीब 8 बजे किसानों के एक काफिले ने सिंघु बार्डर पर बेरिकेट्स तोड़ दिए। करीब 10 बजे बेरिकेट्स हटने के बाद किसानों ने दिल्ली की ओर रुख किया। जबकि काफी संख्या में किसान महिलाओं, बच्चो व बुजुर्गों की देखभाल के लिए भी रुके है। प्रशासन की ओर से लगातार गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वही, गांवों से होकर दिल्ली की ओर। जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.