कपिल ने 'आप' विधायकों पर कसा तंज, विधानसभा अध्यक्ष के नाम लिखी चिट्ठी
कपिल ने कहा आज जब समूचा सत्ता पक्ष वेल में नारेबाजी कर रहा था, तब आप (विधानसभा अध्यक्ष) उन्हें कैमरे के सामने तमाशा करने के लिए बढ़ावा ही दे रहे थे।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली विधानसभा में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे का मामला उठाए जाने पर पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने 'आप' विधायकों पर तंज कसा है। कपिल ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है।
कपिल ने कहा कि आज आप के सारे विधायकों ने सदन में नारेबाजी की, सदन को चलने नहीं दिया। पिछले सत्र के आखिरी दिन जब वह महिला सुरक्षा के मुद्दे पर वेल में आए थे तब विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों के जरिये उन्हें सदन से बाहर कर दिया था।
आज जब समूचा सत्ता पक्ष वेल में नारेबाजी कर रहा था, तब आप उन्हें कैमरों के सामने तमाशा करने के लिए बढ़ावा ही दे रहे थे। कपिल ने कहा कि उन्हें याद नहीं कि विधानसभा में आखिरी बार दिल्ली का मुद्दा कब उठाया गया। यह जनता के पैसों का दुरुपयोग है, जनादेश का अपमान और नियम-कानून का उल्लंघन है।
दिल्ली विधानसभा में कभी दिल्ली वालों की, दिल्ली के मुद्दों की भी हो बात - विधानसभा अध्यक्ष को मेरी अपील pic.twitter.com/GTRFvhBA7E— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) August 8, 2017
यह भी पढ़ें: दिल्ली विस का मानसून सत्र शुरू, नेता विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट