विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैलाश गहलोत ने ली BJP की सदस्यता; केजरीवाल बोले, 'वो फ्री हैं... जहां मर्जी जाएं'

Published: Mon, 18 Nov 2024 12:47 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2024 01:09 PM (IST)

Kailash Gehlot Joins BJP दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हो गए। गहलोत रविवार को मंत्री ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कैलाश गहलोत को भाजपा ज्वाइन कराई। फोटो- जागरण
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कैलाश गहलोत को भाजपा ज्वाइन कराई। फोटो- जागरण

HighLights

  1. चुनाव से पहले कैलाश गहलोत ने दिया AAP को झटका
  2. दिल्ली में फरवरी 2025 में होने हैं विधानसभा चुनाव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कैलाश गहलोत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री पद और आम आदमी पार्टी (आप ) से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यालय में उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई है।   

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया। 

अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया

कैलाश गहलोत ने रविवार को आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी थी। कैलाश गहलोत के भाजपा में जाने के सवाल पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वो फ्री हैं जहां मर्जी है वहां जाएं।" वहीं, मनीष सिसोदिया कहा कि उनके साथ गरिमापूर्ण साथ रहा है। अब वह अगर भाजपा के साथ काम करना चाहते हैं, कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं, अब यह उनकी इच्छा है।

ये भी पढ़ें-

केजरीवाल के संघर्ष के साथी, बिछड़े सभी बारी-बारी; कैलाश गहलोत से पहले ये नेता भी छोड़ चुके हैं AAP

कई अन्य बड़े नेता छोड़ेंगे आप: भाजपा

इससे पहले, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के साथ आप की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल थे। उन्होंने यमुना की बदहाली से लेकर शीशमहल तक का अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र में जिक्र किया था।

कैलाश गहलोत का परिचय

  • कैलाश गहलोत का जन्म 22 जुलाई, 1974 को नजफगढ़ में हुआ था।
  • उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से पढ़ाई की है।
  • सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट वकालत कर चुके हैं।
  • दिल्ली के जाट बहुल नजफगढ़ विधानसभा से कैलाश गहलोत वर्तमान विधायक हैं।
  • वर्ष 2015 में उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव जीता था।

कैलाश गहलोत का इस्तीफा भाजपा की गंदी राजनीति का हिस्सा- आप

दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। आप ने कहा कि यह ईडी सीबीआइ का डर दिखाकर भाजपा द्वारा दबाव बनाकर इस्तीफा दिलाने का षड्यंत्र का हिस्सा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कैलाश गहलोत का इस्तीफा भाजपा की गंदी राजनीति और षड्यंत्र का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि कैलाश गहलोत के ऊपर ईडी-सीबीआइ का छापा डलवाकर दबाव बनाया गया और अब जो स्क्रिप्ट भाजपा की तरफ से उन्हें दी गई है, वह उसी हिसाब से बोल रहे हैं। कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले मोदी वाशिंग मशीन सक्रिय हो गई है। अब कई नेता इस मशीन के ज़रिए भाजपा में शामिल किए जाएंगे।