Move to Jagran APP

JEE Advance Result 2020: जेईई एडवांस में दिल्ली-NCR का दबदबा, शीर्ष 10 में तीन अभ्यर्थी

टॉप 100 से टॉप 500 रैंकिंग में आइआइटी मुंबई के बाद दिल्ली का दूसरा नंबर है। टॉप 100 में दिल्ली जोन के 22 अभ्यर्थी टॉप 200 में 46 टॉप 300 में 71 टॉप 400 में 92 और टॉप 500 में 110 अभ्यर्थी हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 02:36 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 06:57 PM (IST)
JEE Advance Result 2020: जेईई एडवांस में दिल्ली-NCR का दबदबा, शीर्ष 10 में तीन अभ्यर्थी
जेईई एडवांस में दिल्ली का दबदबा। इआइटी, दिल्ली की फाइल फोटो

नई दिल्ली [संजीव कुमार मिश्र]। देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस का परिणाम सोमवार को जारी हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी, दिल्ली) ने परीक्षा परिणाम जारी किया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दबदबा रहा। शीर्ष 10 में से तीन अभ्यर्थी एनसीआर के हैं।

loksabha election banner

रैकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त करनेवाले वैभव राज गाजियाबाद, पांचवीं रैंक प्राप्त करने वाले केशव अग्रवाल गुरुग्राम और 9वीं रैंक प्राप्त करने वाले हर्षवर्धन अग्रवाल अग्रवाल सोनीपत के हैं। वहीं दिल्ली की झोली खाली रही। शीर्ष 10 में दिल्ली का एक भी अभ्यर्थी शामिल नहीं है।

43 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए सफल

आइआइटी दिल्ली पदाधिकारियों ने बताया कि जेईई एडवांस के दोनों पेपर को मिलाकर कुल 1 लाख 50 हजार 838 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। 43, 208 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें 6,707 महिला अभ्यर्थी है। आइआइटी बॉम्बे जोन के चिराग फलोर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। चिराग ने 396 में से 352 अंक प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में कनिष्का मित्तल शीर्ष पर रहीं जिन्होने 396 में से 315 अंक प्राप्त किया।

मद्रास के बाद आइआइटी दिल्ली जोन

शीर्ष दस में दिल्ली भले ही अपना स्थान नहीं बना पायी हो लेकिन शीर्ष 100 से लेकर शीर्ष 500 रैंकिंग में आइआइटी मद्रास के बाद दिल्ली का नंबर है। दिल्ली जोन में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर के भी अभ्यर्थी शामिल थे। जोन स्तर की रैंकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो शीर्ष 100 में दिल्ली जोन के 22 अभ्यर्थी, शीर्ष 200 में 46, शीर्ष 300 में 71, 400 में 92 और शीर्ष 500 में 110 अभ्यर्थी थे। इस तरह कुल 341 अभ्यर्थी जगह बनाने में सफल रहे। जबकि आइआइटी मद्रास के सर्वाधिक 429 अभ्यर्थी शीर्ष 500 में जगह बनाए।

मेन के परिणाम नहीं दोहरा पायी दिल्ली

जेईई मेन में 24 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया था। जिसमें सर्वाधिक 4 दिल्ली के थे। इसमें चिराग फलोर का नाम भी शामिल है। हालांकि इस बार चिराग ने आइआइटी मुंबई जोन से शीर्ष स्थान काबिज किया है। मूलरूप से पूणे के रहने वाले चिराग ने जेईई मेन की तैयारी दिल्ली में रहकर की थी।

वर्ग--     पंजीकृत       दोनों पेपर की परीक्षा दी      सफल अभ्यर्थी

पुरुष--     125715       117987                           36497

महिला    35121            32851                                 6707

दिव्यांग--1732               1611                             436

महिला वर्ग में टॉपर दिल्ली की

महिला वर्ग में क्षेत्रवार टॉपर की लिस्ट में दूसरा स्थान दिल्ली जोन का है। पहले नंबर पर आइआइटी बॉम्बे की अभ्यर्थी हैं जबकि दूसरे नंबर पर आइआइटी दिल्ली की गुट्टा सिंधुजा है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.