जनता संवाद के तीसरे दिन सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंची भारी भीड़
दिल्ली सरकार ने लोगों के साथ जुड़ने का अपना पुराना तरीका अपनाया है। केजरीवाल और उनके मंत्री जनता संवाद के जरिए लोगों के बीच पहुंच बना रहे हैं।
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में मचे सियासी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी जनता से सीधा संवाद करने के प्रयास में जुटी है। जनता संवाद के माध्यम से सीएम केजरीवाल आम लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके समाधान पर भी जोर दिया जा रहा है।
दिल्ली सरकार के जनता संवाद का आज तीसरा दिन है। सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर सुबह से ही लोग शिकायत लेकर पहुंचे। सीएम निवास अलग-अलग विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की शिकायतों को सुनकर समाधान करने की कोशिश की जा रही है।
हाल के दिनं में दिल्ली सरकार तमाम विवादों में घिर रही है। चुनावों में लगातार मिली हार के बाद दिल्ली सरकार ने लोगों के साथ जुड़ने का अपना पुराना तरीका अपनाया है। केजरीवाल और उनके मंत्री जनता संवाद के जरिए लोगों के बीच पहुंच बना रहे हैं।
नहीं हो पाई मुलाकात
जनता संवाद में आने वाले कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी मुलाकात सीएम केजरीवाल से नहीं हो पाई। कई ऐसे भी हैं जिनकी शिकायतों को सुना गया और समाधान करने का भरोसा भी दिया गया।
यह भी पढ़ें: किसानों की खराब हालत को मुद्दा बनाएगी 'आप', देश भर में आंदोलन करेगी पार्टी
यह भी पढ़ें: संतोष की मां ने अरविंद को बताया 'नाग', बोलीं- केजरीवाल ने बेटी को मरवाया