Move to Jagran APP

विश्व धर्म संसद को संबोधित करेंगे जैन आचार्य लोकेश मुनि, धर्म संसद में उठेगा आतंकवाद का मुद्​दा

दिल्ली की अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैनाचार्य डा. लोकेश मुनि आठवीं विश्व धर्म संसद को संबोधित करेंगे। इससे पहले वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो में स्वामी विवेकानंद भी इस संसद को को संबोधित कर चुके हैं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 07:19 PM (IST)
विश्व धर्म संसद को संबोधित करेंगे जैन आचार्य लोकेश मुनि, धर्म संसद में उठेगा आतंकवाद का मुद्​दा
दिल्ली की अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैनाचार्य डा. लोकेश मुनि आठवीं विश्व धर्म संसद को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली [राहुल सिंह]। भारत, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान को एक बार फिर पूरी दुनिया सुनेगी। रविवार को विश्व धर्म संसद को फिर एक बार कोई भारतीय संबोधित करेगा। इस साल दिल्ली की अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैनाचार्य डा. लोकेश मुनि आठवीं विश्व धर्म संसद को संबोधित करेंगे। इससे पहले वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो में स्वामी विवेकानंद भी इस संसद को को संबोधित कर चुके हैं।

loksabha election banner

जैन आचार्य ने बताया कि इस साल 16 से लेकर 18 अक्टूबर तक धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है, जो पहली बार वर्चुअल तरीके से किया जा रहा है। तीन दिनों में पूरी दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग इसको संबोधित करेंगे। साथ ही दुनिया भर के लोग विश्व धर्म संसद की वेबसाइट पर दिए गए लिंक को चुनकर इस संबोधन में जुड़ भी सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले स्वामी विवेकानंद, वीरचंद राघवजी गांधी, दलाई लामा, अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर सहित अनेक विश्व विख्यात लोग इस संसद को संबोधित कर चुके हैं। 1893 के बाद संसद का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन वर्ष 1993 में दोबारा से अमेरिका में इसकी शुरूआत हुई, जिसके बाद से अलग-अलग वर्षों में इसका आयोजन हुआ।

वहीं, वर्ष 2015 के बाद से इसकाे हर तीन साल पर किया जाने लगा। वर्ष 2015 में अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में आयोजित विश्व धर्म संसद के उदघाटन सत्र को संबोधित कर चुके हैं। साथ ही वर्ष 2018 में कनाडा के टोरंटो में आयोजित विश्व धर्म संसद में तीन व्याख्यान प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा चुके हैं। लोकेश मुनी ने बताया कि इस साल कोरोना के कारण डिजिटल संबोधन की व्यवस्था की गई है। इसमें इस बार 80 देशों के करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को उनका भाषण अमेरिका के शिकागो के समयानुसार शाम चार बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक चलेगा।

धर्म संसद में उठेगा आतंकवाद का मुद्​दा

लोकेश मुनि ने कहा कि मौजूदा समय में तालिबान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, उत्तर कोरिया और चीन सहित विश्व में जिस तरह हिंसा और तनाव का माहौल बना हुआ है, ऐसे समय में विश्व धर्म संसद पर सबकी नजर होगी। उन्होंने कहा कि वह युद्ध, हिंसा व आतंक किसी समस्या का समाधान नहीं है। आतंकवाद के मुद्​दे को संसद में रखेंगे। जो अनेक वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए प्रमुख होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.