Move to Jagran APP

भारत दर्शन पार्क में स्वर्ण मंदिर की कलाकृति लगाने का जागो पार्टी ने किया विरोध

जागो पार्टी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके का कहना है कि श्री दरबार साहिब एक सिद्धांत है जिसकी गुरु साहिब ने खुद स्थापना की थी। कोई भी पर्यटकों को लुभाने के लिए कबाड़ की वस्तुओं को एकत्र करके उसकी नकल बनाने की कोशिश ना करें तो बेहतर होगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 07:21 PM (IST)
भारत दर्शन पार्क में स्वर्ण मंदिर की कलाकृति लगाने का जागो पार्टी ने किया विरोध
भारत दर्शन पार्क में स्वर्ण मंदिर की कलाकृति लगाने का जागो पार्टी ने किया विरोध

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी निगम के महत्वकांक्षी भारत दर्शन पार्क में दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) का कबाड़ से बनी कलाकृति स्थापित करने पर विवाद हो गया है। जग आसरा गुरु ओट (जागो) पार्टी ने इस पर विरोध जाहिर करते हुए सिखों के गौरवशाली इतिहास से संबंधित अन्य कलाकृति लगाने की मांग की है। जिस पर दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सुर्यान ने कहा कि वह इस पर अन्य सिख नेताओं की भी सलाह लेंगे जिसके बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा। निगम की भावना और उद्देश्य दोनों ही पवित्र हैं किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है। फिलहाल कलाकृति को सुरक्षित रखा गया है।

loksabha election banner

जागो पार्टी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके का कहना है कि श्री दरबार साहिब एक सिद्धांत है, जिसकी गुरु साहिब ने खुद स्थापना की थी। कोई भी पर्यटकों को लुभाने के लिए कबाड़ की वस्तुओं को एकत्र करके उसकी नकल बनाने की कोशिश ना करें तो बेहतर होगा। पार्क में आने वाले लोगों की जेब में सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू आदि वर्जित वस्तुएं भी होगी।

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी निगम पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क बना रहा है। जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें भारत के 14 राज्यों की 17 मशहूर कलाकृतियों को कबाड़ से बनाया जा रहा है। इसमें कुतुब मीनार, ताजमहल,स्वर्ण मंदिर, चार मीनार, गेटवे आफ इंडिया, कोर्णार्क मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, हंपी और अन्य मशहूर कलाकृतियां शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.