Move to Jagran APP

19 साल की लड़की ने महिला के साथ किया था घिनौना काम, पढ़िए- हैरान करने वाली ये स्टोरी

पीड़िता ने शिकायत में कहा था कि 19 वर्षीय आरोपी लड़की ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और मारपीट की। महिला ने कहा कि उसके साथ आपत्तिजनक खिलौने के साथ दुष्कर्म किया गया।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 11:44 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 02:01 PM (IST)
19 साल की लड़की ने महिला के साथ किया था घिनौना काम, पढ़िए- हैरान करने वाली ये स्टोरी
19 साल की लड़की ने महिला के साथ किया था घिनौना काम, पढ़िए- हैरान करने वाली ये स्टोरी

नई दिल्ली, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली में अजब मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली में एक 25 वर्षीय महिला द्वारा एक 19 वर्षीय लड़की और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने के तकरीबन 5 महीने बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें 19 साल की लड़की भी शामिल है, जो अब तक सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश में समलैंगिकता (धारा 377) को अपराध की श्रेणी से बाहर करने का हवाला देकर बच रही थी। 

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक, 25 साल की पीड़ित महिला से आपत्तिजनक खिलौनों के जरिए दुष्कर्म के आरोप में इस 19 साल की लड़की को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जुडिशल कस्टडी में तिहाड़ जेल भेज दिया है।

सितंबर में सामने आया था यह अजब मामला

दरअसल, 25 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला पिछले साल सितंबर का है। महिला ने पुलिस के पास दी शिकायत पर 19 साल की लड़की और उसके जानने वाले तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

उत्तर पूर्व क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत में कहा था कि 19 वर्षीय आरोपी लड़की ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और मारपीट की। महिला ने कहा कि उसके साथ आपत्तिजनक खिलौने के साथ दुष्कर्म किया गया।

कोर्ट ने आरोपी लड़की को अब जुडिशल कस्टडी में भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट का पिछले साल सितंबर में एक ही सेक्स के आपस में संबंध बनाने को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के बाद संभवत: यह पहला मामला है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर इस मामले में सीमापुरी पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन पुलिस ने 19 वर्षीय लड़की पर मुकदमा दर्ज नहीं किया था। लड़की का तर्क था, सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता (धारा 377) को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है। अब सीआरपीसी की धारा-164 के तहत कड़कड़डूमा कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी लड़की के बयान दर्ज कराए गए थे। इसी आधार पर उसे अब गिरफ्तार किया गया और एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

ऐसे फंसाया जाल में

पीड़िता का कहना है कि उसने कुछ समय पहले नौकरी छोड़ी थी और लोगों से निवेश करने के लिए मिलती थी। इसी क्रम में उसकी मुलाकात रोहित और राहुल से भी हुई। महिला ने बताया कि दोनों ने पीड़िता को झांसे में लिया और दिलशाद कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में ले गए और वहीं उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, दोनों इस दौरान का वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल करने लगे।

यह है 19 साल की लड़की पर संगीन आरोप

शिकायत में कहा गया है कि सामूहिक दुष्कर्म के दौरान 19 वर्षीय यह लड़की निगरानी रखती थी। इसी दौरान वह आपत्तिजनक खिलौनों से महिला के साथ संबंध बनाती थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.