Move to Jagran APP

सात फेरों में बंध गए क्रिकेटर इशांत शर्मा व प्रतिमा, कई हस्तियां मौजूद रहीं

मशहूर क्रिकेटर इशांत शर्मा शुक्रवार रात विवाह सूत्र में बंध गए। सैकड़ों लोगों के बीच हुए मधुर मिलन का साक्षी बना गुरुग्राम का नोटिंघम हिल्स।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 10 Dec 2016 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2016 07:34 AM (IST)
सात फेरों में बंध गए क्रिकेटर इशांत शर्मा व प्रतिमा, कई हस्तियां मौजूद रहीं

गुरुग्राम [ जेएनएन ]। मशहूर क्रिकेटर इशांत शर्मा शुक्रवार रात विवाह सूत्र में बंध गए। उनकी जीवनसंगिनी बनीं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह। वह वाराणसी की निवासी हैं। वहीं इशांत दिल्ली के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

सैकड़ों लोगों के बीच हुए मधुर मिलन का साक्षी बना गुरुग्राम का नोटिंघम हिल्स। यहां वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए खेल जगत से लेकर राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं।

शुक्रवार सुबह प्रतिमा का परिवार एंबियंश मॉल स्थित एक होटल में आ गया था, जहां शादी के पहले की अन्य रस्में पूरी की गईं। बारात करीब रात दस बजे पहुंची। इशांत ने गोल्डन व महरूम कलर से सजी शेरवानी पहन रखी थी। वहीं प्रतिमा ने अपने जीवनसाथी के शेरवानी से मिलते रंग का लहंगा पहन रखा था।

अपनी तेज गेंदबाजी से बड़े-बड़े धाकड़ बल्लेबाजों के स्टंप उखाडऩे वाले इशांत पहली ही मुलाकात में प्रतिमा से बोल्ड हो गए थे। मुलाकात दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीडीए स्पोट््र्स कांप्लेक्स में हुई थी।

26 वर्षीय प्रतिमा ङ्क्षसह ने भारतीय बॉस्केटबॉल टीम का विभिन्न इंटरनेशनल इवेंट््स में प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं। वह टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं।

उनका सबसे छोटा भाई विक्रांत सोलंकी फुटबॉल खिलाड़ी है। विक्रांत 2014 में अंडर 19 ङ्क्षहदुस्तान फुटबॉल क्लब में खेल चुका है। इसके अलावा वह दिल्ली में संतोष ट्रॉफी में भी हिस्सा ले चुका है।

बास्केटबॉल खेल जगत में सिंह बहनों के नाम से मशहूर प्रतिमा पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। इशांत व प्रतिमा की सगाई 19 जून को हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.