International Womens Day 2021: क्या एक घंटे में किसी निरक्षर को नाम लिखना सिखा सकते हैं, महिला दिवस पर अनूठा चैलेंज
International Womens Day 2021 पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। शिक्षाविद डॉ सुनीता गांधी ने एक अनूठे साक्षर अभियान की शुरुआत की है। इंटरनेट मीडिया पर एक प्रतियोगिता जिसे वन ऑवर नेम लिटरेसी प्रतियोगिता नाम दिया है। इससे कोई भी जुड़ सकता है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। शिक्षाविद डॉ सुनीता गांधी ने एक अनूठे साक्षर अभियान की शुरुआत की है। इंटरनेट मीडिया पर एक प्रतियोगिता जिसे वन ऑवर नेम लिटरेसी प्रतियोगिता नाम दिया है। इससे कोई भी जुड़ सकता है।
बस करना यह होगा कि उन्हें किसी निरक्षर व्यक्ति (विशेषतौर पर महिला) को एक घंटे में अपना नाम लिखना और पढ़ना सिखाना होगा। नेम लिटरेसी चैलेंज पूरा करने के बाद वॉलंटियर्स को 30-ऑवर कंप्लीट लिटरेसी चैलेंज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसके तहत किसी निरक्षर को पूरी तरह साक्षर और फाउंडेशनल (स्टैंडर्ड 3) लेवल तक गिनती की जानकारी देनी होगी।
डॉ. सुनीता गांधी ने बताया कि ‘महिलाओं की साक्षरता देश के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए बहुत अहम है। उन्हें लिखना-पढ़ना सिखाने से व्यापक सामाजिक बदलाव आएगा। महिलाओं को सशक्त और शिक्षित करना पूरी एक पीढ़ी को शिक्षित करने जैसा है। एक शिक्षित महिला सुनिश्चित करती है कि पूरे परिवार में साक्षरता आए।
बकौल गांधी हमारा नाम हमारी पहचान, हमारा हस्ताक्षर होता है, और अपना नाम लिखना आने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाता है। हम स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों, काम कर रहे या रिटायर हो चुके लोगों, होम मेकर्स, कॉरपोरेट्स, सिविल सोसायटी ऑर्गनाइजेशंस और समाज के सभी वर्गों से वॉलंटियर्स को इस चैलेंज का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं।
सिर्फ एक शब्द से किसी की पूरी दुनिया कैसे बदल सकती है यह देखना यादगार अनुभव होगा। उन्होने कहा कि यदि कोई वालेंटियर्स बनना चाहता है तो उसे एसएनएस डॉट ग्लोबलड्रीम डॉट गुरू (sns.globaldream.guru) पर पंजीकरण करवाना होगा।