विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal: 'पूर्व सीएम ऐसे आदेश दे रहे थे जैसे', कांग्रेस ने केजरीवाल के सामने सवालों की लगाई झड़ी

Published: Fri, 27 Sep 2024 08:38 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2024 08:41 PM (IST)

Delhi News दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी की सीएम आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ...और पढ़ें

Arvind Kejriwal News: टूटी सड़कों का निरीक्षण जनता को गुमराह करने का षडयंत्र : देवेंद्र यादव। फाइल फोटो
Arvind Kejriwal News: टूटी सड़कों का निरीक्षण जनता को गुमराह करने का षडयंत्र : देवेंद्र यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. छह-सात माह से दिल्ली में नहीं हुआ कोई काम-देवेंद्र यादव।
  2. 'दिल्ली में जल भराव, करंट लगने, नालों में डूबने से मौत का कौन जिमेमेदार'

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) के साथ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा टूटी सड़कों और बदहाल हालात का निरीक्षण करना कोरा ड्रामा है।

वर्षों से टूटी सड़कों को जनता के बीच जाकर अपने ही लोगों से कहलवाना कि छह-सात माह से दिल्ली (Delhi News) में काम नहीं हुआ है, आम आदमी पार्टी का एक षडयंत्र मात्र है। यादव ने कहा, केजरीवाल को जनता को जवाब देना चाहिए कि दिल्ली के विकास कार्य रुके ही क्यों थे?

दिल्ली की सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ी-कांग्रेस

पार्टी की सरकार, मंत्रियों और विधायकों ने पिछले छह सात माह से केवल केजरीवाल और दिल्ली की सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ी है। यदि केजरीवाल को दिल्ली की चिंता होती, तो उन्हें जेल जाने से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए था।

देवेंद्र यादव ने पूछे गंभीर सवाल

यादव ने कहा कि आप नेता तब कहां थे, जब दिल्ली में जल भराव, करंट लगने, नालों में डूबने और इमारतों के ढहने के कारण 40 से भी अधिक लोगों की जान चली गई थी? निगम ने सही समय पर इमारतों का निरीक्षण क्यों नहीं किया?

अगर निरीक्षण किया होता, तो दिल्ली में इमारत गिरने से लोग नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा सत्र के पहले दिन भी जब केजरीवाल मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के साथ निरीक्षण कर रहे थे, तो ऐसे आदेश दे रहे थे जैसे कि वे ही मुख्यमंत्री हों। आतिशी भी खुद मान चुकी है कि वह केवल रिमोट कंट्रोल या दिखावे की सीएम हैं।