विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी-बिहार समेत 7 राज्यों के यात्रियों के लिए खुशखबरी, चलेंगी शान-ए-पंजाब, ताज एक्सप्रेस समेत 23 स्पेशल ट्रेनें; देंखे लिस्ट

By Mangal YadavEdited By:
Published: Fri, 02 Jul 2021 08:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 07:29 AM (IST)

Indian Railways News उत्तर रेलवे ने शान-ए-पंजाब ताज एक्सप्रेस सहित 23 जोड़ी ट्रेनों चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों ...और पढ़ें

रेलवे ने चलाई शान-ए-पंजाब व ताज एक्सप्रेस समेत कई स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने चलाई शान-ए-पंजाब व ताज एक्सप्रेस समेत कई स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद रेलवे द्वारा निरस्त की गईं ट्रेनों को वापस चलाने फैसला किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उत्तर रेलवे ने शान-ए-पंजाब, ताज एक्सप्रेस सहित 23 जोड़ी ट्रेनों चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में कई दिल्ली से चलने वाली हैं। इससे यात्रियों को सफर करने में होने वाली परेशानी दूर होगी। इन ट्रेनों का परिचालन पांच जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक शुरू करने का फैसला किया गया है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी थी जिस कारण कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला करना पड़ा था। अब अधिकांश रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है जिसे ध्यान में रखकर ट्रेनों को पटरी पर लाने का फैसला किया गया है।

निम्न ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है

पांच जुलाई

नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस

हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ स्पेशल

आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल,  पुरानी दिल्ली-कटड़ा जम्मू मेल

दिल्ली-पठानकोट स्पेशल

छह जुलाई

नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब आनंद विहार-हल्दिया स्पेशल

सात जुलाई

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीबरथ

अमृतसर-सहरसा गरीबरथ

आठ जुलाई

वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ

नौ जुलाई

हजरत निजामुद्दीन-भुसावल स्पेशल

दस जुलाई

आनंद विहार-गया स्पेशल

11 जुलाई

नई दिल्ली-पुद्दुचेरी स्पेशल

पटरी पर लौटने लगी लोकल ट्रेनें

इससे पहले रेलवे ने निरस्त की गईं कई लोकल ट्रेनों चलाने का फैसला किया था।बृहस्पतिवार से कई लोकल ट्रेनें चलने भी लगी हैं जिससे दिल्ली व इसके आसपास के दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही बिहार व बंगाल के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महानंदा एक्सप्रेस को भी चलाने का फैसला किया गया है। कोरोना महामारी की वजह से पिछले वर्ष से लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। स्थिति में सुधार होने पर कई लोकल ट्रेनों को फरवरी से एक्सप्रेस का दर्जा देकर चलाने का फैसला किया गया था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर की वजह से इनका परिचालन दोबारा बंद करना पड़ा था।

अब दिल्ली सहित आसपास के शहरों में संक्रमण के मामले कम हो गए हैं और बाजार व कार्यालय भी खुल गए हैं। लोकल ट्रेनें नहीं चलने से लोगों को अपने कार्य स्थल पर पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। इसे ध्यान में रखकर चरणबद्ध तरीके से लोकल ट्रेनों को एक्सप्रेस का दर्जा देकर पटरी पर वापस लाने का फैसला किया गया है।