विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian railways News: 11 से अधिक घंटे की देरी से चल रही सहरसा गरीब रथ विशेष, देखें पूरी लिस्ट

Published: Fri, 07 Feb 2025 09:52 AM (IST)

मौसम में सुधार के साथ ही ट्रेनों के परिचालन में भी सुधार हो रहा है। हालांकि पूर्व दिशा की कई ...और पढ़ें

सहरसा गरीब रथ विशेष लगभग 11.45 घंटे के विलंब से चल रही है। फाइल फोटो
सहरसा गरीब रथ विशेष लगभग 11.45 घंटे के विलंब से चल रही है। फाइल फोटो

HighLights

  1. सहरसा गरीब रथ विशेष लगभग 11.45 घंटे की देरी चल रही है।
  2. ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम में सुधार के साथ रेल यात्रियों की परेशानी कम हो रही है, लेकिन पूर्व दिशा की कई ट्रेनों के समय में अभी भी सुधार नहीं है। बिहार से आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सबसे अधिक लगभग 11.45 घंटे के विलंब से सहरसा गरीब रथ विशेष चल रही है।

इस कारण प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ विशेष साढ़े नौ घंटे के विलंब से अपने निर्धारित समय सुबह सवा पांच की जगह अपराह्न पौने तीन बजे रवाना होगी। पुरानी दिल्ली-कोटद्वार सिद्धबली एक्सप्रेस चार घंटे के विलंब से पूर्वाह्न 11 बजे चलेगी।

विलंब से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन                 -                                                         विलंब

  • सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष-11.45 घंटे
  • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष- सवा छह घंटे
  • बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे
  • बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे
  • इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस-एक घंटा
  • मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल बाबा बैद्यनाथ धाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस-सवा चार घंटे
  • मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली सप्त क्रांति एक्सप्रेस-सवा तीन घंटे
  • बनारस-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे
  • हल्दिया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस-ढाई घंटे
  • दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे
  • रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस-सवा घंटे
  • यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे
  • योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस-पौने दो घंटे
  • पुरी- योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे
  • सूबेदारगंज-पुरानी दिल्ली कुंभ मेला विशेष-डेढ़ घंटे
  • लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध असम एक्सप्रेस-पौने चार घंटे