Independence Day : भारतीय सशस्त्र बल ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर की तैयारी, देखें वीडियो
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हुए हैं। रिहायशी इलाके से लेकर बाजारों पर पुलिस की नजर है।
नई दिल्ली, एएनआइ। स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ के मौके पर इंडियन आर्म्ड फोर्स के म्यूजिकल ग्रुप ने दिल्ली के लाल किले पर शानदार प्रस्तुति दी। भारतीय सशस्त्र बल स्वतंत्रता दिवस की लगातार तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में उनका रिहर्सल करते हुए एक वीडियो सामने आया है। लाल किले के सामने की इस प्रस्तुति को अब तक करीब 35 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। सभी यूजर्स इस वीडियो को लाइक और रिट्वीट कर हैं।
#WATCH: As part of the ongoing celebration of the 74th Independence Day, the Indian Armed Forces give a musical band performance at Red Fort in Delhi. pic.twitter.com/OETzqSrDWe
— ANI (@ANI) August 8, 2020
चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की नजर : वीरेंद्र कुमार
बता दें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हुए हैं। रिहायशी इलाके से लेकर बाजारों पर पुलिस की नजर है। पुलिसकर्मी इलाकों में गश्त कर रहे हैं, इसके साथ ही किरायेदारों का सत्यापन भी जांच रहे हैं। रात के वक्त बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। यमुना खादर इलाके में भी पुलिस की पैनी नजर है। यह बातें प्रीत विहार के सहायक पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र कुमार ने मार्केट एसोसिएशन व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे उनकी सुरक्षा में उपलब्ध है, पुलिस की शक्ति आम नागरिक है। आम लोगों की सहायता से पुलिस बड़े से बड़े अपराधियों को दबोच लेती है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व का मौका है, किसी को कही भी कोई संदिग्ध नजर आता है तो पुलिस को जानकारी दें। जगह-जगह अस्थायी मचान बनाए गए हैं, जहां से चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जो दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं उनका पालन सभी करें।