Move to Jagran APP

Delhi Cold Weather: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, शीत लहर को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी

Delhi Cold Weather मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और शीत लहर का दौर जारी रहेगा। इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। जहां तक बृहस्पतिवार का पूर्वानुमान है तो आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 18 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 08:03 PM (IST)
Delhi Cold Weather: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, शीत लहर को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी
सुबह के समय हल्का कुहासा भी हो सकता है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली में सर्दी का सितम बरकरार है और अभी अगले दो दिन बर्फीली हवाओं से निजात मिलने के आसार भी नहीं हैं। ठिठुरन भरी ठंड का आलम यह है कि अब सुबह ही नहीं, दिन भी खासे ठंडे हो रहे हैं। बुधवार को तो ठंड ने एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2011 के बाद से अभी तक 16 दिसंबर के दिन का यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। हवा में नमी का स्तर 52 से 100 फीसद रहा। जाफरपुर और पालम सर्वाधिक ठंडे इलाके रहे, जहां का अधिकतम तापमान क्रमश: 16.1 और 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और शीत लहर का दौर जारी रहेगा। इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। जहां तक बृहस्पतिवार का पूर्वानुमान है तो आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कुहासा भी हो सकता है।

दस सालों के दौरान 16 दिसंबर का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

सन   अधिकतम   न्यूनतम

2011     22          5

2012     25         14

2013     24          9

2014     20           9

2015     22           5

2016     24           7

2017     19           8

2018     23       7

2019    19.8     10.2

2020    18.5      5.8

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर और ठंडी हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के कारण व्यापक बर्फबारी हुई है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.