विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत और श्रीलंका के बीच हुई तटरक्षक बल की 8वीं उच्चस्तरीय बैठक, क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने पर सहमति

Published: Mon, 11 Aug 2025 10:50 PM (IST)

भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका तटरक्षक बल के बीच दिल्ली में आठवीं उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में समुद्री सुरक्षा ...और पढ़ें

भारतीय और श्रीलंका तटरक्षक बल की 8वीं उच्च स्तरीय बैठक हुई।
भारतीय और श्रीलंका तटरक्षक बल की 8वीं उच्च स्तरीय बैठक हुई।

HighLights

  1. भारत और श्रीलंका तटरक्षक बलों की उच्चस्तरीय बैठक
  2. समुद्री सुरक्षा और सहयोग पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  3. साझा समुद्री क्षेत्र में सहयोग जारी रखने का संकल्प

वि, नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और श्रीलंका तटरक्षक बल (एसएलसीजी) के बीच आठवीं उच्च स्तरीय बैठक सोमवार को दिल्ली में संपन्न हुई। यह बैठक दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और सहयोग को नई दिशा देने वाली रही।

भारतीय तटरक्षक बल के जनसंपर्क अधिकारी कमांडेंट अमित उनियाल ने बताया कि श्रीलंका के महानिदेशक रियर एडमिरल वाईआर. सेरासिंघे के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत भारतीय महानिदेशक परमेश शिवमणि ने किया।

प्रतिनिधिमंडल 10 से 14 अगस्त तक भारत में विभिन्न पेशेवर गतिविधियों में हिस्सा लेगा। बैठक में समुद्री प्रदूषण नियंत्रण, खोज एवं बचाव अभियान, समुद्री कानून प्रवर्तन, क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता को बढ़ाने पर चर्चा हुई।

दोनों पक्षों ने साझा समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग जारी रखने का संकल्प दोहराया। बैठक में परिचालन समन्वय बढ़ाने, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी।

यह भी पढ़ें- बंगाल से फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाकर जा रहे थे काबुल, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार