Move to Jagran APP

दिल्ली मॉडल की विदेशों में भी चर्चा, कोरोना की स्थिति में हुआ तेजी से सुधार: केजरीवाल

दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है। दिल्ली मॉडल की भारत और विदेश में चर्चा हो रही है। आज दिल्ली में रिकवरी की दर 88% है केवल 9% लोग अब बीमार हैं

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 12:12 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 12:12 PM (IST)
दिल्ली मॉडल की विदेशों में भी चर्चा, कोरोना की स्थिति में हुआ तेजी से सुधार: केजरीवाल
दिल्ली मॉडल की विदेशों में भी चर्चा, कोरोना की स्थिति में हुआ तेजी से सुधार: केजरीवाल

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली मॉडल की चर्चा देश और पूरी दुनिया में हो रही है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि कैसे दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ। देश और दुनिया में मामले बढ़ते चले जा रहे हैं और दिल्ली में कम हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमारा रिकवरी रेट 88 फ़ीसद पहुंच गया है यानी 100 में से 88 लोग ठीक हो चुके हैं। केवल 9 फ़ीसद लोग बीमार बचे हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लगभग 2 से 3 फ़ीसद लोगों की मौत हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि दिल्ली में मौत के आंकड़ों में भारी गिरावट आई है। रविवार को 21 मरीजों की मौत हुई जो जून के महीने में 100 से ज्यादा हुआ करती थी। हालांकि इतनी मौत भी नहीं होनी चाहिए थी। पहले 100 लोगों का टेस्ट करते थे तो 35 संक्रमित निकलते, अब 5 निकलते हैं। अस्पतालों में 15500 बेड का इंतजाम है जिसमें से 2800 पर ही मरीज हैं।

कोरोना मामले में 10वें नंबर पर दिल्ली

सीएम ने कहा कि जून महीने में हम देश में दूसरे नंबर पर थे अब 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। केजरीवाल ने लोगों से एक बार फिर से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग सावधानी मत हटने देना। मास्क हमेशा पहनते रहना। कोरोना कब बढ़ जाए इसका कुछ नहीं पता। इसके साथ ही अब हमें अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना होगा।

सीएम ने दिल्ली के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को सुधारना हैं। सभी व्यापारियों से सभी प्रोफेशनल से सभी मार्केट एसोसिएशन से सभी एनजीओ से सभी मीडिया से सभी सरकारी संस्थाओं से अपील करता हूं कि आइए अब मिलकर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को सुधारने की तरफ आगे बढ़ेें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.