विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में गिरा पारा, एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम; IMD ने दिया अपडेट

Published: Mon, 04 Mar 2024 06:00 AM (IST)

Delhi Weather Update तेज हवा के साथ दिल्ली में शनिवार को शुरू हुआ हल्की वर्षा का दौर रविवार सुबह भी ...और पढ़ें

IMD ने दिया अगले एक हफ्ते का मौसम अपडेट
IMD ने दिया अगले एक हफ्ते का मौसम अपडेट

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड अभी बनी रहेगी। दिन में धूप निकलने पर राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवा चलने पर अधिकतम तापमान में भी ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी।

एक हफ्ते का मौसम अपडेट

साल 2023 के बनिस्पत मार्च की शुरुआत भी ठंडी रही है। कमोबेश ऐसा ही मौसम एक हफ्ते तक बना रह सकता है। तेज हवा के साथ दिल्ली में शनिवार को शुरू हुआ हल्की वर्षा का दौर रविवार सुबह भी जारी रहा। कई इलाकों में अल सुबह वर्षा देखने को मिली। यही वजह रही कि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 13.7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में नहीं होगा ज्यादा बदलाव

हवा में नमी का स्तर 100 से 48 प्रतिशत रहा। वर्षा शाम साढ़े पांच बजे तक 4.0 मिमी रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक वर्षा राजघाट क्षेत्र में 28.5 मिमी हुई। याद रहे कि बीते वर्ष मार्च के शुरुआती दिनों में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान दोनों ही इससे कहीं ज्यादा थे।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस हफ्ते तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान जहां 26 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्मी में अभी आज दिन में भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा होने की संभावना नहीं के बराबर है।

रविवार को कहां कितनी हुई वर्षा

स्थान वर्षा (मिमी में)

  • पालम 4.4
  • लोधी रोड 3.5
  • रिज 9.6
  • आयानगर 5.1
  • जाफरपुर 0.5
  • नरेला 0.5
  • पीतमपुरा 22.0
  • पूसा 10.0
  • मयूर विहार 2.0
  • राजघाट 28.5

दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार

तेज और वर्षा के असर से दिल्ली वासी इस वक्त साल की सबसे साफ हवा में सांस ले रहे हैं। सीपीसीबी के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 126 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। पूर्वानुमान है कि मौसम की मेहरबानी से अभी प्रदूषण से राहत भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- 

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 3 दिन बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Weather Update: एनसीआर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, आगे कैसा रहेगा मौसम; IMD ने दिया अपडेट