Weather Forecast News Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी, 3 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
Weather Forecast News Update मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी दिल्ली यूपी और हरियाणा में आगे भी सर्दी का सितम बरकरार रहेगा और अगले दो दिन बर्फीली हवाओं से निजात मिलने के आसार भी नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर का दौर दो दिन और जारी रहेगा।
नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। शीतलहर के साथ बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग केंद्र दिल्ली के प्रमुख मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उन्होंने कहा है कि शीतलहर के शुक्रवार को भी चलने के आसार हैं, जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी दिल्ली, यूपी और हरियाणा में आगे भी सर्दी का सितम बरकरार रहेगा और अगले दो दिन बर्फीली हवाओं से निजात मिलने के आसार भी नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी शीत लहर का दौर दो दिन और जारी रहेगा। इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ दिनभर अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कुहासा भी हो सकता है।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन भरी ठंड का आलम यह है कि अब सुबह ही नहीं, दिन भी खासे ठंडे हो रहे हैं। बुधवार को तो ठंड ने एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान बुधवार को सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2011 के बाद से अब तक 16 दिसंबर के दिन का यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। हवा में नमी का स्तर 52 से 100 फीसद तक रहा। जाफरपुर और पालम सर्वाधिक ठंडे इलाके रहे, जहां का अधिकतम तापमान क्रमश: 16.1 और 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
दस सालों के दौरान 16 दिसंबर का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
साल अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2011 22 5
2012 25 14
2013 24 9
2014 20 9
2015 22 5
2016 24 7
2017 19 8
2018 23 7
2019 19.8 10.2
2020 18.5 5.8
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो