Move to Jagran APP

अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों को तत्काल किया जाए बंद : विनोद बंसल

हस्तसाल इलाके में पुलिस व निगम की लापरवाही की वजह से बिना लाइसेंस के मांस की कई दुकानें चलाई जा रही है। ऐसे में क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। कई लोग पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 03:37 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 04:25 PM (IST)
अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों को तत्काल किया जाए बंद : विनोद बंसल
उत्तम नगर इलाके में रहने वाले लोग असामाजिक तत्वों से परेशान हैं।

नई दिल्ली, भगवान झा।  उत्तम नगर इलाके में रहने वाले लोग असामाजिक तत्वों से परेशान हैं। पिछले दिनों रेहड़ी वालों ने दुकानदार के साथ मारपीट की थी। इससे इलाके के दुकानदार भयभीत हो गए हैं। साथ ही हस्तसाल इलाके में पुलिस व निगम की लापरवाही की वजह से बिना लाइसेंस के मांस की कई दुकानें चलाई जा रही है। ऐसे में क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। कई लोग पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह गतिविधि थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर हो रही है, लेकिन इसपर रोक लगाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों को तत्काल बंद किया जाए। यह बात उत्तम नगर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि, मैंने खुद हस्तसाल इलाके का निरीक्षण किया है। यहां पर बी ब्लाक हस्तसाल में बाबा रामदेव मंदिर के ठीक सामने मांस की दुकान है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंदिर के सामने इस तरह की गतिविधि ठीक नहीं है। पुलिस व निगम से अपील करते हैं कि इसे जल्द से जल्द बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों की आड़ में असामाजिक गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है।

लोगों के साथ मारपीट की जाती है। इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। बजरंग दल दिल्ली प्रांत संयोजक भारत बत्रा ने कहा कि इस संबंध में कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। उधर, उत्तम नगर में आयोजित रक्तदान शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजक ने बताया कि कोरोना के कारण लोग रक्तदान करने में असमर्थ थे।

ऐसे में कोरोना के मामले कम होने के बाद इस शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान करने से हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। इस मौके पर विहिप पश्चिमी विभाग के अध्यक्ष राजबीर सिंह, विहिप पश्चिमी विभाग के उपाध्यक्ष अजीत सिंह मान, उत्तम नगर जिला विहिप के उपाध्यक्ष मनोज सैनी सहित कई लोग माैजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.