Agricultural bills: बिना वोट के कानून बनना है तो संसद सत्र क्यों बुलाते हो : अरविंद केजरीवाल
Agricultural bills अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- इतने खतरनाक कानूनों को बिना वोटिंग करवाए संसद से पास घोषित कर दिया? फिर संसद का क्या मतलब चुनावों का क्या मतलब? अगर इसी तरह कानून पास करवाने हैं तो संसद सत्र क्यों बुलाते हो?
नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Agricultural bills: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि 'खतरनाक' कृषि विधेयकों को राज्यसभा में बिना मत विभाजन के पारित कराया गया। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने आठ निलंबित सांसदों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशभर के किसान कह रहे हैं कि ये कानून उन्हें खत्म कर देगा। इस बाबत आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- 'इतने खतरनाक कानूनों को बिना वोटिंग करवाए संसद से पास घोषित कर दिया? फिर संसद का क्या मतलब, चुनावों का क्या मतलब? अगर इसी तरह कानून पास करवाने हैं तो संसद सत्र क्यों बुलाते हो? संसद के उच्च सदन में कृषि विधेयक पारित होने के दौरान बदसलूकी करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह समेत राज्यसभा के आठ सदस्यों को मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आठ सांसद, संसद परिसर में गर्मी, मच्छर और अन्य असुविधाओं की परवाह न करते हुए किसानों के हक के लिए लड़ रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “वे अपने लिए कुछ नहीं मांग रहे। वो जनतंत्र और संविधान के लिए लड़ रहे हैं। वे देश के किसानों के लिए संघर्षरत हैं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो