Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast: शुक्रवार और शनिवार को तेज चल सकती बर्फीली हवा, 3 डिग्री जा सकता है पारा

Delhi Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 07:50 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 07:50 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: शुक्रवार और शनिवार को तेज चल सकती बर्फीली हवा, 3 डिग्री जा सकता है पारा
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर जारी है। इस बीच बृहस्पतिवार सुबह कई जगहों पर घने कोहरे ने भी लोगों को खासा परेशान किया। कई स्थानों पर तो विजिबिलिटी शून्य भी रही और लोग फॉग लाइट के जरिये अपना सफर तय करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। 

prime article banner

वहीं, इससे पहले शीतलहर के कारण दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया। इस वजह से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसलिए सुबह के वक्त दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह के वक्त दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरा के कारण ²श्यता बहुत कम रही। हालांकि हवा की गति कम होने और दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इस वजह से दोपहर के वक्त ठंड से थोड़ी राहत महसूस की गई।

इस सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 दिसंबर को 3.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली में सबसे अधिक ठंड लोधी रोड के आसपास के इलाके में रही। क्योंकि लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में अधिकतम तामपान 20.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दिल्ली में ²श्यता महज 200 मीटर रही। पालम के पास ²श्यता 350 मीटर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 व 26 दिसंबर को बर्फीली हवा थोड़ी तेज चल सकती है, इसलिए न्यूनतम तापमान के साथ-साथ दिन के वक्त अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। इस वजह से ठंड अधिक रहेगी। 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होगा। इस वजह से 27 से 29 दिसंबर तक आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। फिर भी न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्यिस व अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.