Move to Jagran APP

पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे नेता जी के जवान

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आइएनए) के सैनिकों को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाएगा।

By Edited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 01:45 PM (IST)
पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे नेता जी के जवान
पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे नेता जी के जवान

loksabha election banner
v style="text-align: justify;">गुरुग्राम। [अनिल भारद्वाज]। मेजर जनरल(रिटा.) डॉ. जीडी बक्शी के लंबे संघर्ष के बाद नेताजी सुभाष चंद्र  
बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आइएनए) के सैनिकों को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया 
जाएगा। 1950 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि दिल्ली में इंडिया गेट पर परेड में नेताजी के बहादुर जवानों से 
देश के लोग रूबरू होंगे। जनपथ पर परेड में देश के लोग भारतीय फौज की ताकत और विभिन्न प्रदेशों से आई  रंग-बिरंगी झांकियों के साथ आजादी के लिए लड़ने वाले उन जवानों के दर्शन करेंगे, जो आज बुजुर्ग हो चुके हैं।
 
 
डॉ. जीडी बक्शी ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद आइएनए के जवानों को यह सम्मान दिलाने में कामयाब हुए  
हैं। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष यह मांग रखी थी और सरकार ने इस 
मांग को मान लिया गया है। आइएनए के जवानों को परेड में शामिल कराने में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बड़ा योगदान दिया।
 
डॉ. बक्शी ने कहा कि देश के इन हीरो को पहले भी परेड में शामिल करने का सम्मान मिलना चाहिए था, 
लेकिन देश की राजनीति ने आइएनए के जवानों को सम्मान देने के लिए मन नहीं बनाया। अब मोदी सरकार 
ने आइएनए के जवानों को सम्मान दिया है। इस बार गणतंत्र दिवस पर चार जवानों को परेड में शामिल किया 
जाएगा, जिसमें महाशय परमानंद यादव, हीरालाल और लालती राम और भागलमल शामिल है।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.