Move to Jagran APP

पत्नी ने ही लगा दिया था दुष्कर्म का आरोप, जानिये पति ने उठाया कौन-सा कदम

रिचा-अरविंद ने जुलाई 2009 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 29 Dec 2017 08:07 AM (IST)Updated: Fri, 29 Dec 2017 07:12 PM (IST)
पत्नी ने ही लगा दिया था दुष्कर्म का आरोप, जानिये पति ने उठाया कौन-सा कदम
पत्नी ने ही लगा दिया था दुष्कर्म का आरोप, जानिये पति ने उठाया कौन-सा कदम

नई दिल्ली (जेएनएन)। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक फिजियोथेरेपिस्ट ने शाहदरा के मीत नगर इलाके में ट्रेन से कटकर खुदकशी कर ली। प्रेम विवाह के साल भर बाद से दोनों में झगड़ा शुरू हो गया था। महिला ने एक बार दहेज प्रताड़ना व दूसरी बार दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

loksabha election banner

खुदकशी के बाद स्थानीय लोगों ने महिला के खिलाफ कैंडल मार्च निकाल कर पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से शिकायत कर भजनपुरा थाने में महिला रिचा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया। आयुक्त ने जांच के लिए केस को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक खुदकशी करने वाले युवक का नाम अरविंद भारती है। वह यमुना विहार में परिवार के साथ रहते थे। उनकी एक बेटी है।

उनका एक भाई एयर लाइंस में क्रू मेंबर व दूसरा इंजीनियर है। 2008 में अरविंद की जान पहचान सुभाष विहार की रहने वाली रिचा उर्फ काजल से हुई थी।

जुलाई 2009 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। रिचा ने अरविंद के खिलाफ भजनपुरा थाने में दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। 2013 में अरविंद कोर्ट से बरी हो गए। उसके बाद 2016 में दोनों के बीच तलाक होने पर वे अलग हो गए।

बीते अप्रैल में रिचा ने रात में पुलिस को कॉल कर झगड़ा करने का आरोप लगाया। पुलिस सुभाष नगर पहुंची तो रिचा ने पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। दोनों पक्षों का थाने में समझौता हुआ।

इसके बाद रिचा दोबारा पति के घर आकर रहने लगी। एक हफ्ते बाद ही एक मई को रिचा ने तीसरी बार पुलिस में शिकायत कर पति अरविंद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 15 दिन बाद जमानत हो गई। 13 दिसंबर को अरविंद जब सरिता विहार से घर लौट रहे थे तब दो औरतों ने उनके साथ मारपीट की और बैग छीन लिया। बैग में कंपनी का लैपटॉप व चेकबुक थी।

पत्नी की हरकतों से तंग आकर अरविंद ने 13 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पत्नी की हर करतूत को बताते हुए कहा कि उसने उनका जीना हराम कर दिया है। ऐसे में वह अब जीना नहीं चाहते हैं।

सुसाइड नोट घर में रखकर वह तड़के सुबह घर से चले गए। परिजनों ने भजनपुरा थाने में अरविंद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस बीच 14-15 दिसंबर को डाक के जरिए परिजनों को दो और ससुाइड नोट मिले। 16 दिसंबर की रात अरविंद का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.