Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर पत्नी का रील्स बनाना नहीं आया रास, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट; खुद भी खाया जहर

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 08:16 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में एक पति ने पत्नी की रील्स बनाने की आदत से नाराज़ होकर गला घोटकर हत्या कर दी। पत्नी इंस्टाग्राम व वॉट्सएप पर काफी सक्रिय थी जिससे पति अमन नाखुश था। विवाद बढ़ने पर अमन ने यह कदम उठाया। हत्या के बाद पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। दंपति के दो बच्चे हैं।

    Hero Image
    पत्नी की हत्या कर पति ने खुद भी जान देने की कोशिश की।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। नजफगढ़ थाना क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर पत्नी के सक्रिय रहने व रील बनाने से नाराज पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला का नाम रजनी है। वारदात के बाद आरोपित पति अमन ने भी जहरीला पदार्थ खाकर फंदा लगा लिया। लेकिन फंदा टूटने से वह गिर गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस रजनी और अमन के परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। रजनी इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब पर रील बनाकर भेजती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 6000 फालोअर्स थे। मामले की जांच जारी है।

    रजनी अपने परिवार के साथ ओल्ड रोशनपुरा, नजफगढ़ इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति अमन के अलावा 12 और 7 साल के दो बेटे हैं। अमन ई-रिक्शा चालक है। रजनी गृहिणी थी। उसको इंटरनेट मीडिया पर रील बनाकर डालने का शौक था। जबकि अमन को यह पसंद नहीं था।

    वह पत्नी से मोबाइल व इंटरनेट मीडिया से दूर रहने के लिए कहता था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। अक्सर मारपीट की भी नौबत आ जाती थी। कई बार पड़ोसियों ने दोनों के बीच समझौता भी करवाया था। पति के मना करने के बाद भी रजनी रील बनाना बंद नहीं कर रही थी।

    मंगलवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि ओल्ड रोशनपुरा इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रजनी और अमन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां रजनी को मृत घोषित कर दिया गया।

    पुलिस ने अमन के घर की जांच की तो पंखे पर चुन्नी का फंदा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि आधी रात को झगड़ा करने के बाद अमन ने गुस्से में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में जहरीला पदार्थ खाकर चुन्नी के सहारे फंदा बनाया, लेकिन फंदा टूट गया और अमन नीचे गिर गया।

    जहरीला पदार्थ खाने से उसका दम घुटा तो वह घर से बाहर भागा और चिल्लाने लगा। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। जांच के दौरान पुलिस ने रजनी और अमन के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं। उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    वारदात के समय अमन व रजनी के बेटे वहीं पर सो रहे थे। रजनी की थी दूसरी शादी : लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रजनी की अमन से दूसरी शादी हुई थी। रजनी की पहली शादी अमन के बड़े भाई से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पहले पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

    इसके बाद स्वजन ने रजनी की शादी उसके देवर अमन से शादी करवा दी थी। अमन ई-रिक्शा चलाता है। दोनों की शादी के बाद इनके यहां दो बेटे हुए। रजनी को इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने का शौक था। वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और दूसरे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहती थी।

    यह बात अमन को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या की भी यही वजह बनी। अमन यहां किराए के कमरे में रहता है। अमन के परिवार में उसकी मां और एक छोटा भाई है। दोनों ही अमन से अलग रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- नौ साल बाद कोर्ट से दुष्कर्म का मामला झूठा करार, अब आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ चलेगा मुकदमा