दिल्ली : जानें क्यों, विश्व धरोहरों में शामिल हुआ हुमायूं का मकबरा
दिल्ली के मुगलकालीन इमारत हुमायूं के मकबरे ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दरअसल उसका ओहदा बढ़ गया है।
By JP YadavEdited By: Published: Sun, 18 Dec 2016 02:43 PM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2016 09:46 PM (IST)
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के मुगलकालीन इमारत हुमायूं के मकबरे ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दरअसल उसका ओहदा बढ़ गया है। 16वीं सदी के इस मकबरे के आसपास की दर्जनों इमारतों को भी यूनेस्को ने खास पाया है और उन्हें विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल कर लिया है।
यूनेस्को के मुताबिक, इनमें से चार को पिछले साल कीमती धरोहर बताया गया और अन्य 7 को पिछले महीने एक नोटिफिकेशन जारी कर विश्व धरोहरों की लिस्ट में शामिल किया गया।
बताया जा रहा है कि पिछले साल नालंदा और कंचनजुंगा को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किए जाने के लिए नमांकित किया गया था और हुमायूं के मकबरे की बाउंड्री में बदलाव के प्रस्ताव को इस वर्ष फरवरी में दाखिल किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें