दिल्ली मेरठ हाईवे पर 2 किलोमीटर तक लगा लंबा भीषण जाम, लोग बेहाल
शनिवार सुबह मुरादनगर में इस हाईवे पर दोनों तरफ 2 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि हजारों वाहन चालक कई घंटों से इस जाम से जूझ रहे हैं।
गाजियाबाद, जेएनएन। दिल्ली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शनिवार को भीषण जाम लगा हुआ है। इस हाईवे पर गाजियाबाद सीमा में भीषण जाम लग रहा है। सबसे बुरा हाल मुरादनगर में है। शनिवार सुबह मुरादनगर में इस हाईवे पर दोनों तरफ 2 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि हजारों वाहन चालक कई घंटों से इस जाम से जूझ रहे हैं।
यह जाम दिल्ली मेरठ हाईवे पर अबूपुर गांव के पास दोनों तरफ दो 2 किलोमीटर लंबा लगा है। बताया जा रहा है कि मेरठ से गाजियाबाद की तरफ सड़क निर्माण के चलते, जबकि गाजियाबाद से मेरठ की तरफ वाहनों के विपरीत दिशा में आने के कारण जाम लगा है। पुलिस किसी भी कट पर यातायात सुचारु कराने के लिए मौजूद नहीं है। ऐसे में हालात ज्यादा खराब हैं।