Move to Jagran APP

Weather Forecast: नए साल के जश्न के दिन कैसा रहेगा दिल्ली-NCR के मौसम का हाल, यहां लीजिए जानकारी

मौसम विज्ञानी डॉ. कुलदीप श्रीवास्वत ने कहा कि 29 से 31 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। उस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 31 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 12:39 PM (IST)
Weather Forecast: नए साल के जश्न के दिन कैसा रहेगा दिल्ली-NCR के मौसम का हाल, यहां लीजिए जानकारी
31 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदान इलाकों में ठंड का दौर जारी है। सोमवार को दिनभर आकाश साफ रहेगा। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।   दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड बरकरार है। सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में खासी सर्दी महसूस की गई। दफ्तरों के लिए निकले लोग कांपते नजर आए। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण 29 दिसंबर से दिल्ली दोबारा शीतलहर की चपेट में होगी। नए साल के जश्न के दिन भी शीत लहर चलेगी। दिल्ली क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्वत ने कहा कि 29 से 31 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। उस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 31 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

loksabha election banner

इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से ठंड से थोड़ी राहत रही, लेकिन राहत आगे बरकरार नहीं रहेगी। रविवार के मुकाबले इस सप्ताह अधिक ठंड रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आया नगर में सबसे अधिक ठंड रहा। आया नगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अक्षरधाम में सबसे कम अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.