Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi New CM: करोड़पति आतिशी के पास कितनी संपत्ति? बैंक में कितने की एफडी; जानिए सब कुछ

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 04:58 PM (IST)

    Delhi New CM Atishi शराब घोटाला Excise Policy Case में घिरे अरविंद केजरीवाल ने Tihar Jail से बाहर आते ही सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान करके सभी को चौंका दिया था। अब केजरीवाल की जगह आतिशी दिल्ली की कमान संभालेंगी। दिल्ली की नई सीएम आतिशी करोड़पति हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर आतिशी कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?

    Hero Image
    दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना करोड़पति हैं। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi New CM Atishi आज राजधानी दिल्ली की जनता के लिए बहुत खुशी का दिन है। क्योंकि उन्हें अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। हालांकि, दिल्ली की सीएम चुनी जाने के बाद आतिशी ने लोगों को बधाई देने से मना किया है। आतिशी ने कहा कि आज मैं बहुत दुखी हूं, क्योंकि अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली की सीएम चुनी जाने के बाद आतिशी मार्लेना पूरे देश में सुर्खियां बन गई हैं। हर कोई उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर आतिशी कौन हैं। वे कितनी पढ़ी लिखी हैं और उनके पास कितनी संपत्ति हैं।

    कितनी संपत्ति की मालकिन हैं आतिशी?

    दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी Atishi Net Worth एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। 2020 में चुनावी हलफनामे में आतिशी द्वारा बताया गया था कि उनके पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति हैं। साथ ही हलफनामे में बताया गया था कि उन पर किसी तरह की कोई देनदारी नहीं है।

    2018-2019 में कितनी थी आतिशी की संपत्ति

    हलफनामे में दिखाया गया था कि आतिशी मार्लेना के पास 2018-2019 में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि उनके पति के पास करीब पौने चार लाख की संपत्ति है। उस समय आतिशी के पति के बैंक अकाउंट में करीब आठ लाख रुपये जमा थे। साथ ही उनके नाम से बैंक में 54 लाख रुपये की एफडी (FD) भी थी।

    आतिशी के नाम कितने लाख की एफडी

    2020 में दिए गए चुनावी हलफनामे में बताया गया था कि आतिशी के नाम से बैंक में 39 लाख रुपये की FD (Fixed Deposit) भी है। हलफनामे के अनुसार, उनके आईसीआईसीआई (ICICI) में उस समय एक लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी। इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक में ही उनके नाम 18 लाख रुपये की एफडी भी थी। ICICI के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा में उनके अकाउंट में सिर्फ दो हजार रुपये जमा थे।

    आतिशी के पास नहीं है कार

    वहीं, हलफनामे में आतिशी के नाम से एक पांच लाख रुपये की हेल्थ इंशोरेंस पॉलिशी की भी जानकारी दी गई थी। इसके अलावा हलफनामे में आतिशी के पास कार नहीं होने की जानकारी भी दी गई थी। वहीं, घर के अलावा उनके नाम कोई कृषि भूमि भी नहीं होने की जानकारी दी गई थी।

    कितनी पढ़ी लिखी हैं आतिशी

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर जन्मी आतिशी ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल (Springdale School) से की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास की पढ़ाई की, जहां वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले स्थान पर रहीं।

    यह भी पढ़ें- Delhi CM Atishi: आतिशी ही क्यों बनीं मुख्यमंत्री? वजह है बेहद खास; अब केजरीवाल के सामने ये बड़ी चुनौती

    इसके बाद Chevening scholarship पर मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय चली गईं। कुछ साल बाद उन्होंने एजुकेशन रिसर्च में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।

    यह भी पढ़ें- आतिशी ने 'मार्लेना' सरनेम क्यों हटाया, कैसे जुड़ा था यह नाम? जानिए दिल्ली की नई CM की यह कहानी

    मध्य प्रदेश के गांव में बिता 7 साल

    शिक्षा हासिल करने बाद समाज में बदलाव लाने का जुनून आतिशी को राजनीति में ले आया। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल बिताए हैं, जहां वह जैविक खेती और प्रोग्रेसिव एजुकेशन सिस्टम से जुड़ी रहीं। उन्होंने वहां कई गैर-लाभकारी संगठनों के साथ काम किया, जहां आम आदमी पार्टी के सदस्यों से उनकी मुलाकात हुई।