Move to Jagran APP

उत्तर भारत में आग उगल रहा सूरजः दिल्ली लू के थपेड़ों से परेशान तो खजुराहो रहा सबसे गर्म

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। देश में मध्यप्रदेश सबसे अधिक तप रहा है। यहां खजुराहो में रविवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 07:33 AM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 07:36 AM (IST)
उत्तर भारत में आग उगल रहा सूरजः दिल्ली लू के थपेड़ों से परेशान तो खजुराहो रहा सबसे गर्म
उत्तर भारत में आग उगल रहा सूरजः दिल्ली लू के थपेड़ों से परेशान तो खजुराहो रहा सबसे गर्म

नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। देश में मध्यप्रदेश सबसे अधिक तप रहा है। यहां खजुराहो में रविवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी का प्रचंड रूप पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। राजधानी में लू के थपेड़े चल रहे हैं। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में पारा 45.8 तक पहुंच गया।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश-MP में गर्मी से जा रही लोगों की जान

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल राहत के आसार नहीं है। 146 डिग्री सेल्सियस के साथ उप्र के इलाहाबाद और आगरा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे गर्म जिला रहे। महोबा में गर्मी से दो तथा उन्नाव में एक बच्चे की मौत हो गई। उधर, सोनभद्र के चपकी गांव में दोपहर बाद तेज आंधी पानी के बाद आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई।

दिल्ली से सटा हरियाणा भी बेहाल, दो लोगों की मौत

वहीं, समूचा हरियाणा भी प्रचंड गर्मी की चपेट में है। चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर जिले में अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंच गया है। गर्मी व लू के कारण रविवार को दो लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के निचले हिस्सों में सूखे के हालात

रविवार को ऊना (हिमाचल) में अधिकतम तापमान 43.6, जम्मू में 42.5, देहरादून में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश के निचले हिस्सों में सूखे की स्थिति पैदा हो गई है।जेएनएन, नई दिल्ली: उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। देश में मध्यप्रदेश सबसे अधिक तप रहा है। यहां खजुराहो में रविवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी का प्रचंड रूप पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है।

दिल्ली को राहत नहीं, यूपी में इलाहाबाद व आगरा सबसे गर्म

देश की राजधानी दिल्ली में लू के थपेड़े चल रहे हैं। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में पारा 45.8 तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल राहत के आसार नहीं है। 146 डिग्री सेल्सियस के साथ उप्र के इलाहाबाद और आगरा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे गर्म जिला रहे।

महोबा में गर्मी से दो तथा उन्नाव में एक बच्चे की मौत हो गई। उधर, सोनभद्र के चपकी गांव में दोपहर बाद तेज आंधी पानी के बाद आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं, समूचा हरियाणा भी प्रचंड गर्मी की चपेट में है।

चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर जिले में अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंच गया है। गर्मी व लू के कारण रविवार को दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को ऊना (हिमाचल) में अधिकतम तापमान 43.6, जम्मू में 42.5, देहरादून में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.