Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हिंदू सेना ने अकबर रोड पर लगाए विक्रमादित्य मार्ग का पोस्टर

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 07 Oct 2021 06:55 PM (IST)

    हिंदू सेना ने लुटियंस दिल्ली के अकबर रोड पर विक्रमादित्य मार्ग के नाम वाले पोस्टर लगा दिए। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने ट्विटर पर पोस्टर लगा ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली में हिंदू सेना ने अकबर रोड का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य मार्ग किया

    नई दिल्ली [नेमिष हेमंत]। हिंदू सेना ने लुटियंस दिल्ली के अकबर रोड पर विक्रमादित्य मार्ग के नाम वाले पोस्टर लगा दिए। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने ट्विटर पर पोस्टर लगाने का वीडियो जारी किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि सात अक्टूबर के ही दिन मुगल अकबर को सम्राट विक्रमादित्य हेमू ने हरा कर दिल्ली के तख्त पर शासन किया था। वीडियों में गुप्ता पहले से ही सम्राट विक्रामदित्य नाम के पोस्टर व तस्वीर लेकर गए थे। शाम पांच बजे अकबर रोड के साइन बोर्ड पर जाकर उन्होंने यह पोस्टर व फोटो चस्पा कर दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि जैसे ही नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) को इसकी जानकारी मिली एनडीएमसी ने इसे साफ कर दिया।

    चांदनी चौक में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिटी एसपी जोन और मध्य जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को चांदनी चौक में स्वच्छता अभियान चलाया। निगम उपायुक्त शशांका आला के निर्देश पर दो दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। चांदनी चौक में बुधवार को अभियान के दौरान व‌र्ल्ड चैंपियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा भी अभियान में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

    ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अगर हर व्यक्ति यह सोच ले कि हमें अपने आसपास सफाई रखनी है तो कहीं गंदगी नहीं होगी। उन्होंने चांदनी चौक में घूमने के लिए पर्यटकों को जागरूक किया कि सड़क पर कचरा ना फेंके करें। गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग डालने की आदत भी डालें।