विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, हाईकोर्ट ने रद किया CIC का फैसला; DU ने दी थी चुनौती

Published: Mon, 25 Aug 2025 03:14 PM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2025 03:49 PM (IST)

दिल्ली हाईकोर्ट ने पीएम मोदी की स्नातक डिग्री से जुड़े सीआईसी के उस आदेश को रद कर दिया जिसमें दिल्ली ...और पढ़ें

सीआइसी के आदेश को दिल्ली विश्वविद्यालय ने चुनौती दी थी।
सीआइसी के आदेश को दिल्ली विश्वविद्यालय ने चुनौती दी थी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातक की डिग्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच करने का निर्देश देने के केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को रद कर दिया।

सीआईसी के आदेश को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने चुनौती दी थी। डीयू ने 2017 में सीआईसी के उस आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें 1978 में बीए प्रोग्राम पास करने वाले छात्रों के रिकॉर्ड की जांच की अनुमति दी गई थी, जब प्रधानमंत्री मोदी ने भी परीक्षा पास की थी।