बच्चों पर टूटा दबंगो का कहर, गुप्तांग में डाला पेट्रोल, सिगरेट से दागा, किया कुकर्म
पीड़ित आरोपियों के सामने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे और मारपीट के दौरान चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।
नई दिल्ली [जेएनएन]। शाहबाद डेरी इलाके में चोरी के शक में कुछ लोगों ने दो किशोरों को पहले तो नग्न कर पीटा और फिर इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो दबंगों ने उनका यौन शोषण भी किया। आरोपियों ने बर्बरता की हद पार करने वाली इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सार्वजनिक होने के डर से कई दिन बाद भी पीड़ित व परिजन बदनामी के डर से चुप बैठे रहे, लेकिन जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पीड़ितों ने शनिवार को मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद दोनों किशोरों के बयान पर 10 आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ितों में एक की उम्र करीब 13 साल है तो दूसरे की उम्र 15 साल है। दोनों होलंबी कला के मेट्रो विहार में रहते है। जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले होलंबी कला में रहने वाले कंवर सिंह के घर में चोरी हुई थी। इस पर शक के आधार 26 अक्टूबर को कंवर सिंह ने एक किशोर को घर पर बुला लिया था।
यहां कंवर सिंह व उसके परिजनों ने किशोर को जमकर पीटा। पीड़ित ने घटना में शामिल होने से इन्कार किया। पीड़ित ने अपने दोस्त के बारे में आरोपियों को बताया जिसके बाद उसके दोस्त को भी बुला लिया गया और फिर दोनों को नग्न कर बेल्ट व लात घूसों से पिटाई की गई।
गुप्तांग में डाला पेट्रोल
आरोपियों का इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने उनके गुप्तांग में कभी पेट्रोल डाल दिया तो कभी जलती सिगरेट से शरीर के विभिन्न हिस्सों को दागा। इसके बाद उन्होंने दोनों किशोरों से एक दूसरे का यौन शोषण भी करवाया। आरोप है कि दोनों के साथ कुकर्म भी किया गया। पीड़ित आरोपियों के सामने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे और मारपीट के दौरान चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।
वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी गई थी
एक पीड़ित की मां ने बताया कि वीडियो बनाकर इसे सार्वजनिक करने की धमकी दी गई थी। इसलिए घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन शनिवार को यह वीडियो वायरल होकर होलंबी कलां इलाके में कई लोगों के मोबाइल फोन तक पहुंच गया। इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को मिली तो वे उन्हें रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल लेकर गए और वहीं से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें: पहले धोखा और फिर प्यार दोनों ने पहुंचाया जीबी रोड, पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़ें: दादा को चाय देने घर से बाहर निकली नाबालिग, और फिर- 3 दिन तक हुआ गैंगरेप