Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में 26 अप्रैल तक हीटवेव का साया, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; लू से बचाव के लिए करें ये उपाय

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 11:29 AM (IST)

    मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार और शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिन से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकारियों ने पूर्वानुमान लगाया है कि शुक्रवार और शनिवार को तापमान और बढ़ेगा जो 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

    Hero Image
    तेज धूप से बचने के लिए सिर ढककर गुजरती युवतियां। (फोटो--जागरण)

     जागरण संवाददाता, दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के कहर से लोग परेशान हैं। इस बीच, गर्म हवाएं लोगों की परेशानी को और बढ़ाएंगी। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से फिर लू चलने की संभावना है। तापमान 43 डिग्री तक जाएगा। उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी खराब श्रेणी में बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप भी खिली रहेगी, लेकिन 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

    गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    गाजियाबाद सहित एनसीआर में 24 से 26 अप्रैल तक हीटवेव का साया रहेगा। मौसम विभाग की चेतावनी मिलने पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहरी क्षेत्रों में तापमान अधिक हो जाने से अर्बन हीट आइलैंड की स्थिति बन जाती है। ऐसे में हीटव वैव से मौत होने की आंशका रहती है।

    ऐसे में सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी ने एडवाइजरी जारी की है। वर्तमान में जनपद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद गाजियाबाद में 44.48 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर हीटवेव घोषित किया गया है।

    लू लगने पर शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) एवं ऐठन की शिकायत आती है। कभी-कभी इसके कारण मौत भी हो जाती है। लू से वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलायें, बीमार, मजदूर, दुर्बल लोग अधिक प्रभावित होते है। जिला आपदा विशेषज्ञ व जिला आपदा प्रधंन प्राधिकरण की सलाह पर एडवाइजरी जारी की गई है।

    गुरुग्राम में झुलसा रही गर्मी, लगातार बढ़ रहा तापमान

    गुरुग्राम में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। अनुमान है कि 26 अप्रैल तक दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    बढ़ते तापमान के साथ ही लू चलने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 29 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतना जरूरी है।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के कपड़े पहनें और सिर को टोपी या कपड़े से ढकें। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का सेवन करें। घर से बाहर निकलते समय सिर पर सूती कपड़े ओढें। धूप से लौटते ही ठंडा पानी न पीएं, पहले कुछ देर आराम करें।

    खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा

    बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 235 रिकॉर्ड किया गया। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल एक्यूआई की यही श्रेणी बनी रहेगी।