विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में गर्मी का कहर, अप्रैल में तापमान ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड! आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Published: Mon, 21 Apr 2025 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2025 12:00 AM (IST)

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही इस सीजन में तीन साल ...और पढ़ें

अप्रैल में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड।
अप्रैल में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड।

HighLights

  1. गर्मी की चुभन और तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा
  2. IMD के मुताबिक अगले सप्ताह भर तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में लू से भले ही राहत बनी हुई हाे, लेकिन गर्मी की चुभन और तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान न केवल इस सीजन में बल्कि अप्रैल माह में भी तीन साल के सर्वाधिक रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह भर तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी।

दिनभर बने रहे साफ आसमान और निकली रही तेज धूप के बीच सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मुख्यतया रविवार (20 अप्रैल) की रात का तापमान है और 2022 के बाद तीन सालों में अप्रैल का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। पूर्व में यह 2022 के अप्रैल माह में 26.2 डिग्री रहा था।

हवा में नमी का स्तर 74 से 15 प्रतिशत तक रहा

इसी तरह सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।अप्रैल माह में इतना अधिक अधिकतम तापमान भी पूर्व में 2022 के अप्रैल माह में ही रिकॉर्ड गया था। इस सीजन में तीसरी बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री या इससे ऊपर गया है। हवा में नमी का स्तर 74 से 15 प्रतिशत तक रहा।

मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 अप्रैल तक तापमान कमोबेश इसी के आसपास बना रहेगा।

सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान वाले प्रमुख इलाके (डिग्री सेल्सियस में)

इलाका अधिकतम न्यूनतम
सफदरजंग 41.3 26.2
पालम 41.1 26.2
लोधी रोड 40.6 24.6
रिज 41.9 25.7
आयानगर 40.9 24.6
पीतमपुरा 40.8 29.9

सोमवार को खराब श्रेणी में रहा दिल्ली का एक्यूआई

सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 200 से ऊपर खराब श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 205 रहा। एक दिन पहले रविवार को यह 140 था। यानी चौबीस घंटे में इसमें 65 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। अगले दो दिन हवा चलने के आसार हैं। इसके चलते प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब प्लास्टिक से बनेंगी सड़कें, दो साल और बढ़ जाएगी उम्र; जल्दी टूटने की समस्या से मिलेगी निजात