Move to Jagran APP

गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, मार्च माह का सर्वाधिक तापमान पहुंचा 38 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक 2010 में मार्च माह में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद पिछले सात सालों में इतना तापमान कभी नहीं दर्ज किया गया।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 03:24 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 01:16 PM (IST)
गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, मार्च माह का सर्वाधिक तापमान पहुंचा 38 डिग्री सेल्सियस
गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, मार्च माह का सर्वाधिक तापमान पहुंचा 38 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली [जेएनएन]। मंगलवार को मार्च माह की गर्मी ने फिर से सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सन 2010 के बाद मार्च के महीने में इतना तापमान कभी नहीं गया। दिन भर लोग तेज धूप से परेशान रहे। दोपहिया वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना दुश्वार हो गया। बुधवार को यह तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक हुंच जाने का अनुमान है।

loksabha election banner

मंगलवार को सुबह से ही खासी गर्मी महसूस की गई। सूर्य देव सुबह सवेरे ही निकल गए और कुछ ही देर में धूप भी खासी तेज हो गई। आसमान दिन भर साफ रहा। लिहाजा, अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी खासा इजाफा दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 73 और न्यूनतम 21 फीसद रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आई हवाओं ने बदला मैसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक 2010 में मार्च माह में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद पिछले सात सालों में इतना तापमान कभी नहीं दर्ज किया गया। अभी अगले कई दिनों तक तापमान में कमी आने के कोई आसार भी नहीं हैं। बुधवार को भी दिन भर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले सात वर्षों में 28 मार्च को कितना रहा अधिकतम तापमान
सन अधिकतम तापमान
2011 36 डिग्री सेल्सियस
2012 35 डिग्री सेल्सियस
2013 31 डिग्री सेल्सियस
2014 29 डिग्री सेल्सियस
2015 36 डिग्री सेल्सियस
2016 32 डिग्री सेल्सियस
2017 38 डिग्री सेल्सियस 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.