विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heat Wave Alert: दिल्ली-NCR में लू का अलर्ट, भीषण गर्मी में 45 डिग्री का टॉर्चर झेलने को रहें तैयार

Published: Thu, 16 May 2024 06:00 AM (IST)

दिल्ली में अब गर्मी का सितम और बढ़ेगा। तेज धूप के बीच शुक्रवार से अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पास ...और पढ़ें

दिल्ली-NCR में लू का अलर्ट, भीषण गर्मी में 45 डिग्री का टॉर्चर झेलने को रहें तैयार
दिल्ली-NCR में लू का अलर्ट, भीषण गर्मी में 45 डिग्री का टॉर्चर झेलने को रहें तैयार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में अब गर्मी का सितम और बढ़ेगा। तेज धूप के बीच शुक्रवार से अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पास जाने का पूर्वानुमान है। शनिवार को यह 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को लू चलने को लेकर यलो अलर्ट (Heat Wave Yellow Alert) भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो झुलसा देने वाली हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.9 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 69 से 17 प्रतिशत रहा। नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार से अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार करने और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को 25-35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा।

तापमान भी 45 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। अगले पांच दिन तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

दोपहर में छूटेंगे पसीने

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को आसमाफ साफ रहेगा। दिन भर तेज धूप खिली रहेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में दोपहर के समय गर्मी से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली वालों को इस हफ्ते भीषण गर्मी से राहत के कोई संकेत मिलते नजर नहीं आ रहे हैं। पूरे हफ्ते 30 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली लू लोगों की समस्याएं बढ़ाएंगी।

इन इलाकों में रहा अधिक तापमान

पालम - 42.0 डिग्री

रिज - 42.4 डिग्री

आयानगर - 42.3 डिग्री

जाफरपुर - 42.6 डिग्री

मुंगेशपुर : 43.5 डिग्री

पीतमपुरा - 42.8 डिग्री

पूसा - 42.9 डिग्री