मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी
शनिवार से मेदांता अस्पताल में दाखिल उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव रविवार को गुरुग्राम मेदांता अस्पताल से डिसचार्ज हो गए हैं।
By Edited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 08:05 PM (IST)
गुरुग्राम, जेएनएन। शनिवार से मेदांता अस्पताल में दाखिल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव रविवार को से छुंट्टी मिल गई। उन्हें शनिवार शाम दोबारा मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
उन्हें इससे पहले 10 जून को भर्ती कराया गया था। तब तीन दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। फिर से तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें 22 जून को भर्ती कराया गया।
शुगर बढ़ने की वजह से उन्हें शारीरिक परेशानी बढ़ गई थी। अस्पताल की सीनियर फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें