Move to Jagran APP

Hathras Case: न्याय की मांग को लेकर राजघाट पर दिल्ली कांग्रेस का मौन विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूपी सरकार और पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार व्यवहार किया है। यहीं नहीं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को भी रोकने की कोशिश की और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 03:35 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 03:35 PM (IST)
Hathras Case: न्याय की मांग को लेकर राजघाट पर दिल्ली कांग्रेस का मौन विरोध प्रदर्शन
राजघाट पर मौन सत्याग्रह के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर मौन विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने हाथरस कांड में न्याय की मांग की। अनिल चौधरी ने कहा कि उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले में न्याय करें।

loksabha election banner

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूपी सरकार और पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार व्यवहार किया है। यहीं नहीं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को भी रोकने की कोशिश की और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हाथरस पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी।

महिलाओं ने फांसी का फंदा लेकर किया विरोध प्रदर्शन

वहीं, राष्ट्रीय अकाली दल की महिला विंग ने रविवार को जंतर-मंतर पर फांसी का फंदा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथरस मामले में दोषी पुलिस वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि देशभर में महिलाओं के प्रति अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अपराध करने वाले लोगों को तुरंत फांसी के फंदे पर लटका देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने हाथरस कांड के आरोपितों का पुतला भी जलाया।

उधर, जंतर-मंतर पर रविवार को मजदूर संगठन से जुड़े लोगों ने भी हाथरस कांड को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने बड़ी लापरवाही की है, जिसकी वजह से युवती की मौत हुई है। ऐसे में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें नौकरी से हटा देना चाहिए। इसके साथ ही मजदूर संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि युवती की हत्या करने वाले लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.