पश्चिम बंगाल की हुगली नदी में डूबा हरियाणा का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव
दोस्तों ने तत्काल स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। गोताखोर जितेंद्र के शव की तलाश कर रहे है।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 02:06 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 02:20 PM (IST)
फरीदाबाद (जेएनएन)। दोस्तों के साथ पश्चिम बंगाल सैर सपाटे के लिए गया फरीदाबाद का जितेंद्र चुघ उर्फ जतिन (35) हुगली नदी में डूब गया। घटना कल शाम यानी होली के दिन की है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन उसका शव तलाशने में जुट गया है, लेकिन 20 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने पर भी गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक, एनआइटी फरीदाबाद का रहने वाला जितेंद्र चुघ अपने कुछ दोस्तों के साथ पश्चिम बंगाल के नवदीप जिला स्थित केशव जी गोदिया मठ में सैर-सपाटे के लिए गया था। मौज मस्ती के दौरान वह हुगली नदी में नहाने के उतरा, लेकिन देखते-देखते वह डूब गया।
दोस्तों ने तत्काल स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। गोताखोर जितेंद्र के शव की तलाश कर रहे हैं। दोस्तों ने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे फरीदाबाद अपने घर पर फोन किया था कि वे रात की फ्लाइट से चलेंगे और सुबह सात बजे तक घर पहुंच जाएंगे, लेकिन शाम को यह हादसा हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें