Move to Jagran APP

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर पर फर्जी डिग्री लेने का आरोप

देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह पर चुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) को झूठा शपथ पत्र देने का गंभीर आरोप लगा है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 01:50 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 09:26 PM (IST)
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर पर फर्जी डिग्री लेने का आरोप
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर पर फर्जी डिग्री लेने का आरोप

गुरुग्राम, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह पर चुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) को झूठा शपथ पत्र देने का गंभीर आरोप लगा है। इस बाबत सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता हरिंदर ढींगरा ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) में राव नरबीर सिंह की विधानसभा सदस्यता ख़त्म करने की शिकायत की है। इतना ही नहीं, आरटीआइ कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मंत्री को कैबिनेट से बाहर करने की भी मांग की है। 

loksabha election banner

आरटीआइ से मिली जानकारी को आधार बनाते हुए हरिंद्र ढींगरा ने कहा कि उन्होंने मई, 2017 में आरटीआइ लगाई थी। इसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्री की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगी थी। आरटीआइ के जवाब में जानकारी देने से मना कर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने प्रथम अपील दाखिल की। उन्हें 1 दिसंबर, 2018 को तमाम चुनावों में दिए शपथ पत्रों और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मिल पाई। इसमें सामने आया है कि राव नरबीर ने चुनाव आयोग में दाखिल किए अपने दस्तावेजों में गलत जानकारी दी और झूठे शपथ पत्र दाखिल किए।

हरिंद्र ढींगरा ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को गुमराह करने पर केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत करके नरबीर की सदस्यता रद करने की मांग की है। इससे पहले भी वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जानकारी देकर मंत्री को पद से हटाने की मांग कर चुके हैं।

आरटीआइ कार्यकर्ता हरिंद्र ढींगरा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि कैबिनेट के सदस्य और लोक निर्माण विभाग संभाल रहे राव नरबीर सिंह ने ग़लत शैक्षणिक प्रमाण हासिल किया है, साथ ही चुनाव आयोग में भी झूठा शपथ पत्र दिया है। 

पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम

हरिंद्र ढींगरा के डीएलएफ फेज-1 स्थित घर के सामने प्रेसवार्ता चल ही रही थी कि अचानक नगर निगम के एसडीओ मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने कहा उनको अतिक्रमण करने की शिकायत मिली है। लोगों ने सवाल किया तो बताया मौखिक शिकायत की गई थी। किसने शिकायत की, इस सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। हरिंद्र ने कहा कि उन्हें परेशान करने के लिए टीम भेजी गई थी। अब उनकी जान का खतरा भी है।

वहीं,  मंत्री राव नरबीर सिंह ने ट्वीट किया- 'मैंने, कोई फर्जी प्रमाण पत्र नहीं हासिल किया। ह¨रद्र ढींगड़ा ने हमारे ऊपर दो बार दसवीं करने का आरोप लगाया है, जो गलत है। मेरे सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र सही हैं। ह¨रद्र मेरे राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जल्द ही उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा।'

नरबीर पर यह हैं आरोप

हरिंद्र ढींगरा के मुताबिक राव नरबीर ने वर्ष 2005 में 10वीं की पढ़ाई 1976 में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से करने का शपथ पत्र दिया, जबकि 2009 में चुनाव में उन्होंने 10वीं बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल से करने की बात कही। हरिंद्र ढींगरा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने जिस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन का दावा किया, वह डिग्री भी फर्जी है। बकौल, हरिंद्र ढींगरा हिंदी विश्वविद्यालय, हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा 1967 के बाद जारी तमाम डिग्रियों को सुप्रीम कोर्ट फर्जी करार दे चुका है।

दिल्ली-एनसीआर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.