Move to Jagran APP

Delhi Water Crisis: हरियाणा छोड़ रहा गंदा पानी, दिल्ली में पेयजल उत्पादन प्रभावित, AAP विधायक ने उठाई आवाज

डीजेबी उपाध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि कच्चे पानी की आपूर्ति के लिए दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा यमुना पर निर्भर है। हरियाणा को भौगोलिक स्थिति का लाभ मिल रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति को लेकर संकट का सामना करना पड़ रहा है।

By Jp YadavEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 11:40 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 11:40 AM (IST)
Delhi Water Crisis: हरियाणा छोड़ रहा गंदा पानी, दिल्ली में पेयजल उत्पादन प्रभावित, AAP विधायक ने उठाई आवाज
दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है। इसमें हरियाणा से यमुना में छोड़े जा रहे दूषित पानी से बढ़ रहे अमोनिया के स्तर का मुद्दा उठाया है। साथ ही कहा कि पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की वजह से राजधानी की पेयजल उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है।

loksabha election banner

डीजेबी उपाध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि कच्चे पानी की आपूर्ति के लिए दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा यमुना पर निर्भर है। हरियाणा को भौगोलिक स्थिति का लाभ मिल रहा है। वहीं, राजधानी दिल्ली को पिछले कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति को लेकर संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना संकट को देखते हुए मानवीय आधार हरियाणा दिल्ली की समस्या को समझेगा और सहयोग करेगा। दिल्ली पानी को लेकर दोहरी मार का सामना कर रही है। पहला, हरियाणा की तरफ से अत्यधिक प्रदूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। दूसरा, पानी की आपूर्ति काफी कम की जा रही है।

राजधानी दिल्ली के लोगों का साफ पानी पीने का मौलिक अधिकार है, लेकिन इससे दिल्ली के करीब 2.2 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इससे हरियाणा के सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के स्तर का भी पता चलता है।

इसे भी पढ़ेंः FCI ने MSP पर 4740 क्विंटल गेहूं खरीदा, केजरीवाल के मंत्री ने कहा- किसानों को परेशान न करें अधिकारी

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.