Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: लाल किले से इंडिया गेट तक निकली विराट तिरंगा रैली, जवानों की वीरता से भरी झांकियां चल रही थीं साथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा आह्वान को लेकर दिल्ली के व्यापारियों के साथ ही आम लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को लाल किले से इंडिया गेट तक विराट तिरंगा रैली निकाली गई।

By GeetarjunEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 08:00 PM (IST)
Har Ghar Tiranga: लाल किले से इंडिया गेट तक निकली विराट तिरंगा रैली, जवानों की वीरता से भरी झांकियां चल रही थीं साथ
लाल किले से इंडिया गेट तक निकली विराट तिरंगा रैली।

नई दिल्ली [नेमिष हेमंत]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ''हर घर तिरंगा'' आह्वान को लेकर दिल्ली के व्यापारियों के साथ ही आम लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को लाल किले से इंडिया गेट तक विराट तिरंगा रैली निकाली गई।

loksabha election banner

कारोबारी संगठन कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा निकाली गई इस रैली में करीब 500 कारें, 10, झांकी, 11 घुड़सवार, चार खुली जीप सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। तिरंगा रैली का नेतृत्व कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा ने किया।

ये भी पढ़ेंGurgaon: क्लब के बाउंसरों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर दोस्त को जमकर पीटा

व्यापारियों ने निकाली रैली

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पाटोदिया भी रैली में शामिल हुए। बड़ी संख्यां में दिल्ली के विभिन्न भागों के व्यापारियों ने भी उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया और तिरंगे की जयकार के नारे लगाए। लगभग एक किलोमीटर से अधिक लम्बी रैली में चारों तरफ तिरंगा ही लहराया दिखाई दे रहा था।

रैली के शुरू में म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देशभक्ति के गीतों से राष्ट्र प्रेम का समां देखते ही बनता था। ढोल एवं ताशों की थाप तथा शहनाई की गूंज से सारा माहौल संगीत से सराबोर दिखाई दिया। दिल्ली के कई प्रमुख बैंड ग्रुप रैली में अपने वाद्य यंत्रों से अलग ही छंटा बिखेर रहे थे।

झाकियां थीं मुख्य आकर्षण

रैली का मुख्य आकर्षण अनेक बेहद आकर्षक झांकियां थी, जिनमें प्रमुख रूप से भारत माता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा आह्वान सहित आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले विभिन्न बलिदानियों का सजीव चित्रण हो रहा था।

रानी लक्ष्मीबाई का पराक्रम, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु तथा अशफाकउल्ला खान की निडरता, कारगिल युद्ध में भारत के वीर जवानों की विजय, आतंकी हमलों को नेस्तनाबूद करते पुलिसकर्मियों की वीरता, देश की थल सेना, नभ सेना तथा जल सेना का शौर्य तथा सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई की झांकियों से वीरों की धरती की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की गई थी।

देशभक्ति के बजते रहे गीत

भारत माता की जय, वंदे मातरम व सदैव रहे तिरंगा हमारा जैसे नारों के जयघोष से चारों तरफ देशभक्ति का ही माहौल दिखाई दे रहा था। रैली में शामिल लोग देशभक्ति के गीतों पर झूम रहे थे, नाच रहे थे, गा रहे थे। रैली की भव्यता तथा देशभक्ति से सराबोर माहौल से राह चलते व्यक्ति भी बेहद उत्साहित हो रहे थे।

प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को यह अवश्य सिखाया है की यदि भारतवासी संकल्प कर लें तो कुछ भी असंभव नहीं है। जब 22 जुलाई को उन्होंने ''हर घर तिरंगा'' अभियान को लांच किया था तब एक मोटे अनुमान के अनुसार देश भर में केवल चार करोड़ तिरंगे झंडे ही उपलब्ध थे, जबकि लक्ष्य 25 करोड़ झंडों का था।

तब से लेकर अब तक देश भर में 20 करोड़ से ज्यादा तिरंगे झंडे बने भी हैं और उनकी बिक्री भी हुई है। 15 अगस्त से पहले देश में 25 करोड़ से ज्यादा झंडे उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे कोरोना में युद्ध स्तर पर पीपीई किट का निर्माण हुआ था लगभग उसी तर्ज पर पर तिरंगा झंडा के लक्ष्य पूरा हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.