56 मामलों में फरार बिहार का 7 लाख का इनामी बदमाश हरियाणा से गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान अखिलेश की पत्नी भी साथ थी। उसे भी हिरासत में लिया गया है।
गुरुग्राम (जेएनएन)। 56 मामलों में फरार चल रहे बिहार के 7 लाख के ईनामी बदमाश अखिलेश सिंह को पुलिस ने एन्काउंटर के बाद हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। अखिलेश की गिरफ्तारी मंगलवार को देर रात की गई।
सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस जारी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में दो गोली लगी, जिसके बाद घायल हालत में अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान अखिलेश की पत्नी भी साथ थी। इस पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
अखिलेश सिंह को गुरुग्राम कोर्ट में बुधवार दोपहर को पेश किया जाएगा, उसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पुलिस उससे पूछताछ करेगी। वहीं कहा जा रहा है कि पुलिस बदमाश को पूछताछ के लिए जमशेदपुर भी ला सकती है।
यूं किया एन्काउंटर
एन्काउंटर से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि सात लाख का ईनामी बदमाश अखिलेश गुरुग्राम आ रहा है। सूचना के आधार पुलिस ने ने उसे घेर लिया। इस पर पुलिस को सामने देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश अखिलेश के पैर में दो गोली लगी, जिसके उसे गिरफ्त में ले लिया गया।
जानें कुख्यात अखिलेश सिंह की कहानी
- मूलरूप से बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के नगवां गांव का रहने वाला है।
- पिता चंद्रगुप्त सिंह पुलिस में थे। तत्कालीन बिहार-झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री थे।
- नौकरी के कारण पूरा परिवार लंबे समय से झारखंड के जमशेदपुर शहर में रहता है।
- झारखंड की राजनीति में पिता की मजबूत पकड़ है।
- अखिलेश सिंह पर कुल 52 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- 12 फरवरी 2002 को जेलर उमाशंकर पांडेय की हत्या के बाद सुर्खियों में आया।
- जेलर उमाशंकर पांडेय जमशेदपुर साकची जेल के जेलर थे।
- जेलर उमाशंकर पांडेय भी अखिलेश के गांव नगवां के पड़ोसी गांव के रहने वाले थे।
- पुलिस इस मामले में एक साल से तलाश रही थी।
- अखिलेश सिंह ने 30 नवंबर 2016 को अदालत परिसर में उपेन्द्र सिंह नामक एक कुख्यात अपराधी की हत्या कर दी।
- चंद दिनों बाद सोनारी में 6 दिसंबर 2016 को अखिलेश सिंह ने उपेन्द्र सिंह के सहयोगी अमित राय की भी हत्या कर दी।
- उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
- झारखंड हाईकोर्ट ने सशर्त बेल दे दिया। शर्त टूटने पर बेल रद हुआ।
- अखिलेश सिंह का भाई अमलेश सिंह भी कुख्यात अपराधी है।
- अमलेश सिंह पर जमशेदपुर में श्रीलेदर के मालिक आशीष डे की हत्या का आरोप है।
- अमलेश सिंह पिछले महीने ही ओडिशा के भुवनेश्वर में दबोचा गया।
कब-कब पकड़ा गया
- अखिलेश सिंह पहली बार बक्सर जिला स्थित अपने गांव में घर से दबोचा गया।
- फिर दूसरी बालम नोएडा से दबोचा गया।
- अखिलेश सिंह तीसरी बार गुड़गांव से पुलिस के हत्थे चढ़ा।