DU CGS Survey: दिल्ली एमसीडी में AAP की जीत, गुजरात और हिमाचल में भाजपा को प्रचंड बहुमत
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के वैश्विक अध्ययन केंद्र (सीजीएस) द्वारा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हिमाचल प्रदेश व गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव पूर्व किए गए सर्वे का परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार गुजरात व हिमाचल में भाजपा एमसीडी में AAP (आप) की जीत बताई गई है
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के वैश्विक अध्ययन केंद्र (सीजीएस) द्वारा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), हिमाचल प्रदेश व गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव पूर्व किए गए सर्वे का परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा और एमसीडी में आम आदमी पार्टी की (आप) की जीत बताई गई है। यह सर्वे पांच नवंबर से तीन दिसंबर 2022 के दौरान दिल्ली के 250 वार्ड, हिमाचल प्रदेश की 68 व गुजरात की 182 विधानसभा सीटों तथा के कुल 28 हजार 36 मतदाताओं के मत-व्यवहार पर किए गए आनलाइन अध्ययन पर आधारित है।
सीजीएस समीक्षा की श्रृंखला में यह सातवां वृहत चुनावी सर्वेक्षण है। सर्वे में तीनों राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों व कालेजों के लगभग 1400 विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने भाग लिया। सर्वे के आंकड़ों का संकलन डा. आशीष कुमार शुक्ल, डा. महेश कौशिक तथा अरुण कुमार के निर्देशन में आनलाइन एवं आफलाइन माध्यम से किया गया।
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 सर्वेक्षण परिणाम
राजनीतिक दल अनुमानित सीट मत प्रतिशत
भारतीय जनता पार्टी 99 38.4%
कांग्रेस 06 11.1%
आम आदमी पार्टी 140 42.2%
निर्दलीय/अन्य 05 8.3%
कुल 182 100%
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सर्वेक्षण परिणाम
राजनीतिक दल अनुमानित सीट मत प्रतिशत
भारतीय जनता पार्टी 62 60.0%
कांग्रेस 05 25.9%
आम आदमी पार्टी 01 4.0%
निर्दलीय/अन्य 00 10.1%
कुल 68 100%
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 सर्वेक्षण परिणाम
राजनीतिक दल अनुमानित सीट मत प्रतिशत
भारतीय जनता पार्टी 167 54.5%
कांग्रेस 04 15.0%
आम आदमी पार्टी 11 15.8%
निर्दलीय/अन्य 0 14.7%
कुल 182 100%