Move to Jagran APP

दिल्ली पुलिस ने कृषि कानूनों के खिलाफ आपत्तिजनक टूलकिट बनाने वाले पर दर्ज की एफआइआर

दिल्ली पुलिस ने कृषि कानूनों के खिलाफ आपत्तिजनक टूलकिट बनाने वाले पर दर्ज की एफआइआर दर्ज की है। दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर आपत्तिजनकर ट्वीट किया था। ये ट्वीट बुधवार को पूरे दिन मीडिया की सुर्खियां बना हुआ था।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 04:15 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 06:51 PM (IST)
दिल्ली पुलिस ने कृषि कानूनों के खिलाफ आपत्तिजनक टूलकिट बनाने वाले पर दर्ज की एफआइआर
स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किया था किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट।

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब समाज के तमाम तबकों के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को स्वीडन का पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग के टविटर हैंडल से किए गए ट्वीट किए गए ट्विटर हैंडल टूलकिट बनाने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद गुरूवार को ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्विटर हैंडल से फिर ट्वीट किया और कहा कि वो किसानों के साथ खड़ी है। 

loksabha election banner

ग्रेटा थुनबर्ग ने अपने ट्विटर हैंडल से देश की राजधानी में हो रहे नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किए थे। उनके ये ट्वीट देश की छवि को खराब करने वाले भी बताए गए हैं। दरअसल इस ट्वीट के टूलकिट में ये लिखा गया कि आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए किसको टैग करना है और क्या-क्या लिखना है। इससे आंदोलन को भड़काने का काम किया गया था। इसी को लेकर पुलिस ने अलग-अलग धारा 120 बी, 153 ए और आईटी एक्ट के तहत ग्रेट थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने भी इसके बारे में ट्वीट किया था। बुधवार को इसको लेकर पूरे दिन मीडिया की सुर्खियां बनी थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार तो किसानों के समर्थन में पहले से थे। वहीं, अब विदेश से भी कुछ स्टार्स इस आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं, जिसके बाद एक विवाद भी शुरू हो गया है। विवाद शुरू होते कि सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे थे। कुछ सेलेब्स रिहाना का पक्ष ले रहे थे, तो कुछ उनके विपक्ष में थे। 

इंटरनेशनल सिंगर रिहाना मंगलवार रात एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक ख़बर को शेयर करते हुए लिखा- ‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?’। दरअसल रिहाना का हर एक ट्वीट वहां की मीडिया के लिए खबर बन जाता है। उनके 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर है, जिसकी वजह से उनका हर ट्वीट वायरल हो जाता है।

रिहाना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ, जब कंगना रनोट ने रिहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें बेवकूफ कह डाला और उन्हें जमकर सुनाया। कई अन्य सेलिब्रेटीज भी देश में चल रहे आंदोलन को लेकर अपनी-अपनी बातें लिख रहे हैं। इसको व्यक्त करने के लिए इन दिनों सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.